महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: चुनाव से पहले सुनीता केजरीवाल ने की शरद पवार के साथ मीटिंग, क्या MVA में शामिल होने जा रही AAP?

चुनाव से पहले सुनीता केजरीवाल ने की शरद पवार के साथ मीटिंग, क्या MVA में शामिल होने जा रही AAP?
  • महाराष्ट्र में इस साल विधानसभा चुनाव
  • सुनीता केजरीवाल ने शरद पवार से की मुलाकात
  • राज्य के सियासी गलियारों में हलचल तेज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं,जिसे लेकर राजनीतिक दलों ने अभी से तैयारियां तेज कर दी है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने रविवार को पुणे में एनसीपी चीफ शरद पवार से मुलाकात की। इस दौरान सुनीता केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भी उपस्थित रहे। ऐसे में अगामी विधानसभा चुनाव से पहले आप और एनसपी के नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात के बाद अटकलों का बाजार गरम हो गया है।

सूत्रों के मुताबिक, दोनों पार्टी के बीच यह मीटिंग लगभग आधे घंटे तक चली। इस मौके पर बैठक में महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के घटक दल शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस, एनसीपी (शरद गुट) और एसपी भी शामिल हुए। बता दें, महाराष्ट्र की सत्ताधारी महायुती गठबंधन में भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजीत गुट) शामिल है।

बैठक में विपक्ष के कई दल हुए शामिल

इस बैठक के बाद अटकलें तेज हो गई हैं कि एमवीए गठबंधन में अरविंद केजरीवाल की आदमी पार्टी को भी शामिल किया जा सकता है। एमवीएम में आप के आने से गठबंधन का खेमा बढ़ जाएगा। फिलहाल, निर्सग मंगल कार्यालय में विपक्षी दलों में हुई चर्चा को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, विधानसभा चुनाव से पहले सुनीता केजरीवाल और शरद पवार की मुलाकात ने सियासी हलचल तेज कर दी है। बता दें, इस साल के अक्टूबर में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो सकती है।

महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज

महाराष्ट्र में चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले ही सियासी नोंकझोंक तेज होती देखी जा रही है। राज्य में पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप तूल पकड़ता जा रहा है। इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान केवल पंजाब को छोड़कर हर राज्य में इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा था। दिल्ली की बात करें तो यहां की सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा ने क्लीन स्विप किया था। जिसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा के लिए अभी से तैयारी करना शुरू कर दी है।

पार्टी सूत्रों की मानें तो, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आप ने राज्य की 36 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसके लिए आप के शीर्ष नेतृत्व ने आदेश भी दे दिया है। इसे लेकर हाल ही में आप की मुंबई अध्यक्ष प्रीति शर्मा मेनन ने जानकारी साझा की थी। उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एक अलग विषय है। राज्य में आप स्थानीय मुद्दों के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। इसके अलावा आप अध्यक्ष ने यह भी कहा था कि इंडिया गठबंधन तक आम आदमी पार्टी का साथ केवल लोकसभा चुनाव तक ही थी।

Created On :   18 Aug 2024 6:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story