संजय सिंह की प्रतिक्रिया: शंभू बॉर्डर से हटाए हुए किसानों को लेकर संजय सिंह का बड़ा बयान आया सामने, कहा- 'मैं सकारात्मक बात कर रहा हूं'

शंभू बॉर्डर से हटाए हुए किसानों को लेकर संजय सिंह का बड़ा बयान आया सामने, कहा- मैं सकारात्मक बात कर रहा हूं
  • शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर्स पर संजय सिंह का बयान
  • संजय सिंह ने दी किसानों पर प्रतिक्रिया
  • किसानों को बातचीत के लिए बुलाया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर से किसानों को हटाया जा रहा है। जिसको लेकर ही आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का बयाना सामने आया है। उन्होंने कहा है कि, एक साल से ही पंजाब की जनता का आना जाना मना था। इस पर भी तो किसान भाईयों को सोचना चाहिए था। संजय सिंह ने आगे कहा है कि, हम लोगों के मन में उनके प्रति बिल्कुल भी गलत भाव नहीं है।

क्या कहा संजय सिंह ने?

आप सांसद ने न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा कि, 'पंजाब में पिछले एक साल से यात्रियों को परेशानी हो रही है, किसानों को भी इस बारे में सोचना चाहिए। हम किसानों का सम्मान करते हैं और उनके साथ खड़े रहेंगे।' आपको बता दें, 19 मार्च को पंजाब पुलिस ने किसान नेताओं को हिरासत में लिया था और शंभू बॉर्डर पर बने हुए उके टेंट को बुलडोजर की मदद से हटा दिया था। इसके बाद गुरुवार को शंभू-अंबाला हाईवे पर यातायात शुरू कर दिया था।

किसानों से बातचीत के लिए बुलाया

इस ही दौरान, पंजाब सरकार ने शुक्रवार 21 मार्च को शाम चार बजे किसानों से बातचीत के लिए बैठक बुलाई है। ये बैठक चंडीगढ़ में स्थित पंजाब भवन में होनी है। शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पंजाब पुलिस की कार्रवाई के बाद ही ये बैठक बुलाई जाएगी। इसमें एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर पिछले साल 13 फरवरी से खनौरी और शंभू बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन चल रहा था। पंजाब पुलिस की कार्रवाई पर कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है।

Created On :   21 March 2025 6:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story