दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: AAP के सात विधायकों ने पार्टी से दिया इस्तीफा, अब बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कसा तंज
- 5 फरवरी को होंगे दिल्ली में विधानसभा चुनाव
- 8 फरवरी को आएंगे विधानसभा चुनाव के नतीजे
- 'आप' पर बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कसा तंज
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के सात विधायकों ने अपनी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जिस पर बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि 7 विधायकों ने भ्रष्टाचार से तंग आकर इस्तीफा दिया है।
बीजेपी नेता ने कसा तंज
बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा- पहले उनके दो दलित मंत्रियों ने यह कहते हुए इस्तीफा दिया कि ये लोग दलितों विरोधी हैं।अब इनकी पार्टी के 7 विधायकों ने पार्टी छोड़कर चले गए ये कहते हुए कि केजरीवाल भ्रष्टाचारी हैं। पार्टी के 7 विधायकों ने पार्टी के भ्रष्टाचार से तंग होकर इस्तीफा दे दिया। ये दिखता है कि दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है कि दिल्ली में कमल खिलने वाला है, दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने वाली है।
बता दें कि, शुक्रवार के दिन आम आदमी पार्टी के सात विधायकों ने अचानक इस्तीफा दे दिया। जिसके चलते राज्य की सियासत में हलचल बढ़ गई। ये सात विधायक टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। जिसके चलते शुक्रवार को ये सभी नेताओं ने अचानक पार्टी छोड़ने का फैसला किया।
राज्य में सियासत गर्म
दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे। जिसके नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। राज्य में बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीधी टक्कर है। मामला त्रिकोणीय भी है, ऐसे में तीनों पार्टी लगातार अपनी चुनावी तैयारी में जुटी है। राज्य में बीते दस साल से आम आदमी पार्टी की सरकार है। ऐसे में आप के खिलाफ तैयार हुए एंटी इनकंबेंसी का फायदा बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही उठाना चाहती है। हालांकि, इस चुनावी रणनीति में जनता के किस साथ रहती है, यह 8 फरवरी को साफ हो जाएगा।
Created On :   31 Jan 2025 10:40 PM IST