विधानसभा चुनाव 2024: हरियाणा में सैनी कैबिनेट की बैठक, विधानसभा भंग करने पर हो सकती है चर्चा

हरियाणा में सैनी कैबिनेट की बैठक, विधानसभा भंग करने पर हो सकती है चर्चा
  • 13 मार्च को बुलाया गया था अंतिम सत्र
  • आज शाम सैनी मंत्रिमंडल की बैठक
  • दो सत्रों के बीच छह महीने से ज्यादा का समय अंतराल नहीं होना चाहिए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा चुनाव के बीच आज शाम को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। खबरों के मुताबिक आशंका लगाई जा रही है कि कैबिनेट बैठक में विधानसभा को भंग करने का फैसला लिया जा सकता है। साथ ही इसकी राज्यपाल से सिफारिश की जाएगी। वहीं सीएम नायब सैनी भी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

विधानसभा भंग होने के बावजूद चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक नायब सैनी कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत रहेंगे। नियमों के अनुसार संवैधानिक संकट को टालने के लिए गुरुवार तक विधानसभा सदन की बैठक बुलाना या फिर विधानसभा भंग करना जरूरी है। संवैधानिक संकट टालने के लिए अब विधानसभा भंग करने के लिए राज्यपाल को लिखना होगा।

आपको बता दें आखिरी बार हरियाणा विधानसभा का सत्र 13 मार्च को बुलाया गया था। इसी सत्र में सीएम सैनी ने विश्वास मत हासिल किया था। नियमों के अनुसार हर छह महीने में एक बार विधानसभा सत्र बुलाना जरूरी है। संविधान के अनुच्छेद 174 (1) में स्पष्ट उल्लेख है कि विधानसभा केदो सत्रों के बीच छह महीने से ज्यादा का समय अंतराल नहीं होना चाहिए। इसलिए सरकार के लिए 12 सितंबर तक सदन की बैठक बुलाना जरूरी है। सैनी सरकार को संवैधानिक संकट टालने के लिए अब विधानसभा भंग करने के लिए राज्यपाल से सिफारिश करनी होगी।

Created On :   11 Sept 2024 10:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story