दिल्ली सियासत: राजधानी के CM को लेकर रविंद्र नेगी की बड़ी हिंट, जानें MLA ने किसको बताया मजबूत दावेदार?

- सीएम को लेकर सस्पेंस बरकरार
- रविंद्र नेगी ने सीएम को लेकर किया बड़ा दावा
- आप को भी घेरा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा जारी है। इस बीच पटपड़गंज सीट से भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक ने सीएम फेस को लेकर टिप्पणी की है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा के सभी 48 विधायक सीएम बन सकते हैं। सब एमएलए लायक हैं। नेगी ने यह भी साफ कर दिया कि उनकी पार्टी में सीएम को लेकर कोई झगड़ा या खींचतान नहीं है। इसी के साथ नेगी ने आम आदमी पार्टी पर भी जोरदार प्रहार किया है।
आप पर निशाना
विधायक निर्वाचित रविन्द्र सिंह नेगी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी नेता (आप के) दागी हैं। सभी नेता जेल जाएंगे और हमारे मंत्रिमंडल के गठन के बाद पहली बैठक में ही सीएजी रिपोर्ट पेश की जाएगी और सभी नेता (आप के) जेल जाएंगे।
आतिशी का बीजेपी पर आरोप
आतिशी मार्लेना ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि पार्टी में सीएम को लेकर झगड़ा हो रहा है। इतना ही नहीं बल्कि कौन सा मंत्री पद किसको मिलेगा? इसको लेकर भी विवाद जारी है। मार्लेना ने कहा कि भाजपा के सूत्रों से जानकारी मिली है कि पार्टी ने जो भी वादे चुनाव से पहले दिल्ली वालों से किए हैं वह उसे पूरा नहीं करेंगे।
बांसुरी स्वराज की सफाई
बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने आतिशी के आरोप पर अपनी सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि हमारे विधायक दल की बैठक में शीर्ष नेतृत्व की सहमति से इस पर फैसला लिया जाएगा। मैं, आपको और दिल्ली की जनता को आश्वस्त करती हूं कि भारतीय जनता पार्टी से जो भी समर्पित और मेहनती कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेगा, वह निश्चित रूप से यह सुनिश्चित करेगा कि दिल्ली एक विकसित देश की राजधानी बने।
Created On :   14 Feb 2025 6:20 PM IST