'नमामि गंगे परियोजना' पर सुलगी सियासत: 'दिल्ली से बिहार तक गंगा नदी हो रही मैली....', मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी पर कसा तंज, कहा - प्रधानमंत्री मां गंगा से किया वादा भूल गए
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में हुए दिल्ली चुनाव से लेकर महाकुंभ तक नदियों की सफाई के मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने दिखाई दिए हैं। इस बीच अब एक बार फिर इस मुद्दे को लेकर हलचल तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने गुरुवार को केंद्र की मोदी सरकार की नमामि गंगे परियाजोना पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने परियोजना को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा नमामि गंगे परियोजना के अहम लक्ष्य और कुल बजट की आधी रकम भी वसूल नहीं हो पाई है। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यूपी से बिहार तक गंगा के पानी में गंदगी बह रही है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने गंगा सफाई की गारंटी भुला दी है।
खरगे ने एक्स पर किया ट्वीट
इस बारे में सोशल मीडिया एक्स पर खरगे ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, "मोदी जी ने कहा था कि 'मां गंगा ने उन्हें बुलाया' है, लेकिन सच्चाई यह है कि उन्होंने गंगा सफाई की अपनी गारंटी ही भुला दी हैं।" इसके बाद खरगे ने आरोप लगाते हुए कहा कि
यह योजना देरी और अक्षम कार्यप्रणाली का शिकार हो गई है। इसके अलावा खरगे ने संसद में उपल्बध कराए गए आंकड़ों का भी हवाला दिया। उन्होंने बताया कि 2014 में इस परियोजना की शुरुआत की गई थी। इसके 11 साल बाद भी निर्धारित ₹42500 करोड़ के बजट में से सिर्फ ₹19,271 करोड़ ही खर्च किए गए हैं। 55% धनराशि खर्च करना अब भी बाकी है।
नमामि गंगे परियोजना पर उठाए सवाल
इतना ही नहीं, बल्कि खरगे ने नवबंर 2024 में राज्सभा में दिए गए जवाब का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 38% परियोजनाएं अधूरी पड़ी हैं। वहीं, बजट का 82% हिस्सा सीवेज ट्रीटमेंट (STP) के निर्माण के लिए आवंटित किया गया था। इसमें से 39% अब भी अधूरे हैं। जो पूरे हो चुके हैं, वे भी पूरी तरह से चालू नहीं हैं।
Created On :   6 March 2025 6:34 PM IST