दिल्ली शपथ ग्रहण: केजरीवाल को हराकर अपनी जीत हासिल करने वाले प्रवेश वर्मा कैबिनेट मिनिस्टर बने, ली मंत्री पद की शपथ, जानें कब-कब रहे विवादों में?

केजरीवाल को हराकर अपनी जीत हासिल करने वाले प्रवेश वर्मा कैबिनेट मिनिस्टर बने, ली मंत्री पद की शपथ, जानें कब-कब रहे विवादों में?
  • दिल्ली की नई सरकार ने ली शपथ
  • प्रवेश वर्मा ने कैबिनेट मिनिस्टर के तौर पर ली शपथ
  • इन विवादों में घिरे रह चुके हैं प्रवेश वर्मा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नई दिल्ली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल को हराकर प्रवेश वर्मा ने अपनी जीत दर्ज की थी। प्रवेश वर्मा को दिल्ली सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर बनाया गया है और रेखा गुप्ता के सीएम शपथ ग्रहण करने के तुरंत बाद उन्होंने शपथ ग्रहण की थी। बता दें, प्रवेश वर्मा जट समुदाय से आते हैं। वह दिल्ली बीजेपी का एक बड़ा चेहरा हैं और इनके पिता डॉ. साहिब सिंह वर्मा पहले दिल्ली के सीएम रह चुके हैं। प्रवेश वर्मा ने दिल्ली चुनाव 2025 में अपनी जीत 4089 वोटों से दर्ज की थी। वहीं, साल 2013-14 में महरौली विधानसभा से विधायक भी रह चुके हैं।

आज तक नहीं हारा एक भी चुनाव?

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रवेश वर्मा ने आज तक कोई भी चुनाव नहीं हारा है। पहले वो विधायक चुने गए और करीब एक साल के अंदर ही अंदर उनको लोकसभा का टिकट भी दे दिया गया था। जिसके बाद साल 2014 में उन्होंने बीजेपी के लिए लोकसभा चुनाव लड़ा था और जीत भी हासिल की थी। वहीं, साल 2019 में भी वो दूसरी बार सांसद के तौर पर चुने गए थे। हालांकि पिछले साल लोकसभा चुनाव में उनको टिकट नहीं मिला था, जिसकी वजह ये भी हो सकती है कि बीजेपी उनको पहले ही दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी देने का फैसला कर चुकी है।

काफी कम उम्र से ही राजनीति में रहे हैं प्रवेश वर्मा?

प्रवेश वर्मा बहुत ही कम उम्र से राजनीति में एक्टिव हो गए थे और हों भी क्यों ना उनके पिता भी सीएम पद पर रह चुके हैं। इसलिए प्रवेश वर्मा भी काफी कम उम्र से राजनीति में हैं। बता दें, वह साल 1991 में बाल स्वयंसेवक के तौर पर ही आरएसएस से जुड़े हुए हैं। बाद में वो बीजेपी के युवा मोर्चा में भी शामिल हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने दिल्ली प्रदेश भाजपा के महासचिव के तौर पर भी काम किया है।

कब-कब रहे प्रवेश वर्मा विवादों में?

प्रवेश वर्मा उस समय विवादों में आए थे जब उन्होंने साल 2020 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में कई सारी विवादित टिप्पणियां दी थीं। उन्होंने कहा था कि, अगर हम दिल्ली की सत्ता में आ गए तो सरकारी जमीन पर बनी मस्जिदों को हटा देंगे। बीजेपी को बहुमत मिली तो एक घंटे में शाहीन बाग में एक भी प्रदर्शनकारी नहीं दिखेगा। इसके अलावा पांच साल पहले हुए चुनाव में एक रैली में उन्होंने मुस्लिमों की तरफ निशाना साधते हुए कहा था कि, ये घर में घुसकर आपकी बेटियों के साथ रेप करेंगे। प्रवेश वर्मा कई बार मुस्लिम समुदायों पर निशाना साधते हुए दिखाई दिए हैं। साथ ही मुस्लिमों को पूरी तरह से बहिष्कार करने की बात भी कर चुके हैँ। अपने इन विवादित बयानों के चलते प्रवेश वर्मा को दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट भी जाना पड़ा है।

Created On :   20 Feb 2025 3:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story