दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी

- दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंच गईं हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी शुक्रवार और शनिवार को पार्टी की कई बैठकें करेंगी। वह सलाहकार समिति और चुनाव समिति के सदस्यों से मिलेंगी और पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करेंगी।
पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा, वह आगामी विधानसभा चुनावों के लिए विभिन्न जिलों में चुने गए उम्मीदवारों की समीक्षा करेंगी। पार्टी संगठन का कामकाज भी खासकर हर गांव कांग्रेस अभियान जांच के दायरे में होगा। प्रियंका ने इसी साल जुलाई में लखनऊ का दौरा किया था और लगातार पार्टी कार्यक्रमों की प्रगति की निगरानी कर रही हैं। वह नियमित अंतराल पर पार्टी कार्यकतार्ओं को भी ऑनलाइन संबोधित करती रही हैं। वह पार्टी के लिए अगले महीने के कार्यक्रमों की भी जानकारी देंगी।
(आईएएनएस)
Created On :   9 Sept 2021 4:30 PM IST