19 नगरीय निकायों में से 11 पर भाजपा व 8 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की, कांग्रेस और बीजेपी में रहा कड़ा मुकाबला

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के 19 नगरीय निकायों में हुए चुनावों की वोटिंग काउंटिंग पूरी हो गई। 5 जिलों के 19 नगरीय निकायों के 343 वार्डों में पार्षद पद के उम्मीदवारों का फैसला हो चुका है। पूरी मतगणना के दौरान प्रशासन ने चाक चौबद व्यवस्था बनाए रखी।
19 नगरीय निकायों में से 11 पर भाजपा और 8 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। बीजेपी की 11 निकायों में 4 नगर पालिका व 7 नगर परिषद में जबकि कांग्रेस ने 6 नगर परिषद व 2 नगर पालिका पर जीत दर्ज की है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गढ़ राघौगढ़ और पीथमपुर की नगर पालिका में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निकाय चुनावों में मिली जीत पर खुशी जाहिर करते हुे बीजेपी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। सीएम चौहान ने इस शानदार सफलता के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और कार्यकर्ताओं की पूरी टीम को बधाई। सीएम ने कहा जनका एक बार फिर विकास को चुना है।
ओंकारेश्वर के सभी नतीजे आ गए हैं। यहां भाजपा की नगर सरकार बनना तय है। यहां कुल 15 में से 9 में भाजपा तो 6 में कांग्रेस जीती है। सबसे बड़ा बदलाव बड़वानी में देखने को मिला है।
जैतहरी- अनूपपुर की जैतहरी नगर परिषद के सभी 15 वार्डों के रिजल्ट आ गए हैं। यहां 7 वार्डों में भाजपा, 6 पर कांग्रेस और 2 पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की है।
बड़वानी- 24 में से 16 वार्डों में कांग्रेस आगे। यह क्षेत्र प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल व राज्यसभा सदस्य सुमेर सिंह सोलंकी का गढ़ है
कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल व राज्यसभा सदस्य सुमेर सिंह सोलंकी के गढ़ में 24 में से 16 वार्डों में कांग्रेस आगे है। प्रेम सिंह पटेल की भांजा बहू अश्विनी ने जीत दर्ज की है।
6 नगर पालिका और 13 नगर परिषद के लिए 20 जनवरी को वोट डाले गए थे। इन चुनावों में 67 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई थी। अनूपपुर जिले के जैतहारी और बड़वानी के राजपुर निकाय में 80 फीसदी वोटिंग हुई थी। मप्र राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार धार जिले के निकायों में मतदान 65 प्रतिशत , पीथमपुर में सबसे कम 59 प्रतिशत मतदान हुआ था।
मध्यप्रदेश में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले उस लिहाज से इन नगरीय निकायों के नतीजों को काफी अहम माना जा रहा है। प्रदेश में दोनों प्रमुख पार्टी बीजेपी और कांग्रेस चुनावी परिणामों पर नजर बनाए हुए है। कांग्रेस और बीजेपी के लिए चुनावी नतीजे साख का सवाल बना हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का गृहनगर राघौगढ़ पर सब की निगाहें टिकी हुई है। यहां अब तक कांग्रेस का दबदबा बना रहा है।
Created On :   23 Jan 2023 8:49 AM IST