सीमा विवाद: महाराष्ट्र के मंत्रियों का दौरा रद्द होने के बावजूद कर्नाटक सीमा पर तनाव बरकरार

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरू। महाराष्ट्र के मंत्रियों द्वारा कर्नाटक का प्रस्तावित दौरा रद्द करने के बावजूद राज्य के सीमावर्ती बेलगावी जिले में तनाव जारी है। महाराष्ट्र के मंत्रियों की प्रस्तावित यात्रा के खिलाफ बेलगावी में विरोध प्रदर्शन की योजना बना रहे कन्नड़ कार्यकताओं ने मंगलवार को जिले में प्रवेश करने से रोकने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।
कर्नाटक रक्षण वैदिक संगठन ने महाराष्ट्र के मंत्रियों की यात्रा की पृष्ठभूमि में बेलगावी के चन्नम्मा सर्कल में एक रैली का आयोजन किया था। हालांकि राज्य के विभिन्न जिलों से आने वाले कन्नड़ कार्यकर्ताओं के प्रवेश को रोकने के लिए हायरबगेवाड़ी चेक पोस्ट पर पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की थी।
कन्नड़ कार्यकर्ताओं के प्रवेश को रोकने के लिए दो डीसीपी, दो एसीपी, चार सीपीआई, 10 पीएसआई, कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस (केएसआरपी) के 12 प्लाटून और सिटी आम्र्ड रिजर्व (सीएआर) के आठ प्लाटून को चेक पोस्ट पर तैनात किया गया है। महाराष्ट्र राज्य से बेलगावी जाने वाले सभी प्रवेश मार्गो पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
इस बीच महाराष्ट्र के मंत्री शंभूराज देसाई के आने वाले दिनों में कर्नाटक का दौरा करने वाले बयान पर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक रक्षणा वेदिके के अध्यक्ष टी.ए. नारायण गौड़ा ने मंगलवार को कहा कि वह हजारों कन्नड़ कार्यकर्ताओं के साथ बेलगावी जा रहे हैं। हम महाराष्ट्र के मंत्रियों को कर्नाटक के अंदर कदम रखने का हर समय विरोध करेंगे।
(आईएएनएस)
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Created On :   6 Dec 2022 2:30 PM IST