नागपुर हिंसा मामला: नागपुर में लगातार बवाल पर सीएम देवेंद्र फडणवीस का फूटा गुस्सा, अपनाया सख्त रुख, कहा- 'जब तक सबक नहीं सिखा देते तब तक...'

नागपुर में लगातार बवाल पर सीएम देवेंद्र फडणवीस का फूटा गुस्सा, अपनाया सख्त रुख, कहा- जब तक सबक नहीं सिखा देते तब तक...
  • नागपुर में हिंसा मामले पर सरकार का सख्त रुख
  • सीएम फडणवीस का फूटा गुस्सा
  • पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नागपुर में हुई हिंसा को लेकर महाराष्ट्र की सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस शनिवार को नागपुर हिंसा को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की है। इसके बाद सीएम फडणवीस ने नागपुर हिंसा को लेकर कहा कि, झूठा प्रचार किया गया था कि कुरान की आयत जलाई गई है, जिसकी वजह से ही हिंसा इतनी भड़की है।

सीएम फडणवीस का क्या है कहना?

सईएम फडणवीस ने आगे कहा कि, 'जो भी नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई दंगाइयों से ही की जाएगी। अगर वे पैसे नहीं देते हैं, तो उनकी संपत्ति बेचकर वसूली की जाएगी। जहां जरूरत होगी, वहां बुलडोजर भी चलाया जाएगा।' सीएम ने कहा कि, हिंसा में शामिल सभी लोगों को जब तक हम सबक नहीं सिखा देते हैं तब तक हम लोग शांत नहीं बैठेंगे। खासकर पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों को तो बिल्कुल नहीं छोड़ा जाएगा।

अब तक कितने लोग गिरफ्तार?

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि घटना वाले दिन औरंगजेब की कब्र की प्रतिकृत को सुबह ही जला दिया गया था। जिसको लेकर एफआईआर भी दर्ज की गई थी, लेकिन इस पर कुरान की आयत लिखे होने की अफवाह को लेकर ही लोग भड़क गए थे। भीड़ ने पत्थरबाजी शुरू कर दी थी और आगजनी की घटनाओं को अंजाम दे दिया था। नागपुर हिंसा की दिल्ली पुलिस अच्छे से कार्रवाई कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दंगा करने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा। जिसमें से अब तक करीब 104 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस और प्रशासन की तरफ से दंगे में शामिल हर दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Created On :   22 March 2025 5:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story