भाजपा पर वार: 'मुंबई हमले के आरोपी आतंकी तहव्वुर राणा...', दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार पर तीखा हमला

मुंबई हमले के आरोपी आतंकी तहव्वुर राणा..., दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार पर तीखा हमला
  • इंदौर पहुंचे कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह
  • आतंकी तहव्वुर राणा से लेकर कन्हैया कुमार पर की चर्चा
  • केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य्प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा से कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह सोमवार को इंदौर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मीडिया से बातचीत में 26/11 मुंबई आतंकी के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की गिरफ्तारी पर अपनी बात रखी। कांग्रेस सांसद ने कहा कि बात यह नहीं है कि इसमें श्रेय लेने के लिये होड़ लगने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे आतंकवादी के खिलाफ जो हमारे देश पर जिन आतंकवादी ने हमला किया उसमें शामिल रहा वो कोई भी केंद्र सरकार हो उसको वही कदम उठाना चाहिए जो यूपीए सरकार ने उठाए और अब उठ रहे हैं।

दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पूर्व सीएम ने कहा कि अब देरी क्यों हुई देर इसलिए हुई क्योंकि अमेरिका की अदालत ने 14 साल की सजा राणा तहव्वुर को दे दी थी जिसकी वजह से नहीं हो पाया. अब 14 साल हो गए. इसमें किसी को श्रेय लेने या देने की बात नहीं है।

वक्फ बिल के विरोध में पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाते हुए हिंसा के लिए बीजेपी और संघ को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि ऐसे कुछ संगठन जो नफरत फैलाते हैं जो दंगे फसाद करवाते हैं। उन्हें क्यों इजाजत दी जाती है। जुलूस के रूप में डीजे लगाकर मस्जिद के सामने से निकलने की। ऐसे संगठन को प्रशासन मंजूरी क्यों देता है। डबल इंजन सरकार की मानसिकता है कि नफरत फैलाकर दंगे करवाकर राजनीतिक रोटी सेंकना। भाजपा और संघ का धर्म से कोई लेना देना नहीं है। नफरत फैलाकर दंगे फसाद करवाकर उसके आधार पर राजनीति रोटी सेंकना बीजेपी और संघ का असली धर्म है।

कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी पर भी दी प्रतिक्रिया

उन्होंने कहा कि यह बात प्रशंसा के लायक है कि बीजेपी और संघ आज बाबा साहब आंबेडकर को सम्मान के नजरों से देख रहे हैं। संघ ने तिरंगा जलाया संविधान का विरोध किया, हमेशा बीजेपी ने नफरत के अंदाज में राजनीति की है। बाबा साहब के विचारों का पालन बीजेपी ने कभी नहीं किया। दलितों की जमीन दबंग छीन रहे हैं बीजेपी मौन हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि शराब के नशे में विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रात 12 बजे दर्शन करने गए थे। पुजारी के साथ अभद्र व्यवहार कर मारपीट तक की।

इसके अलावा दिग्विजय सिंह ने कन्हैया कुमार के खिलाफ केस दर्ज होने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति बीजेपी और संघ के खिलाफ बोलता है उसे देशद्रोही करार कर दिया जाता है। कन्हैया कुमार ने जो कुछ कहा होगा तथ्यों के आधार पर कहा होगा।

Created On :   14 April 2025 10:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story