भगोड़ा हीरा व्यापारी की बढ़ी मुश्किलें: बेल्जियम में मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी पर संजय राउत की आई प्रतिक्रिया, कहा - 'ये पहल सरकार ने...'

बेल्जियम में मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी पर संजय राउत की आई प्रतिक्रिया, कहा -  ये पहल सरकार ने...
  • बेल्जियम में गिरफ्तार हुआ भगोड़ा मेहुल चोकसी
  • शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत की आई प्रतिक्रिया
  • कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर भी की चर्चा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बेल्जियम में सोमवार को भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को गिरफ्तार किया गया। उन्हें पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में 13,000 करोड़ रुपये के लोन धोखाधड़ी मामले में आरोपी पाया गया है। उधर इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने केंद्र सरकार के इस पहल को सही करार दिया है।

संजय राउत की आई प्रतिक्रिया

मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, "देश की अर्थव्यवस्था को धोखा देने की कोशिश की है। ऐसे लोग भाग जाते हैं। उसे वापस इंडिया लाकर उसके ऊपर मुकदमा दाखिल करने के बाद उसे सजा होगी। इसका स्वागत करना चाहिए। जनता का पैसा है। सरकार ने पहल की है, अच्छी बात है।"

बेल्जियम की संघीय लोक सेवा न्याय विभाग ने कहा, "मेहुल चोकसी को शनिवार, 12 अप्रैल, 2025 को गिरफ्तार किया गया। उसे आगे की न्यायिक कार्यवाही के लिए हिरासत में रखा गया है। उसके कानूनी सलाहकार तक पहुंच सुनिश्चित की गई है। बेल्जियम की संघीय लोक सेवा न्याय विभाग इस बात की पुष्टि कर सकता है कि भारतीय अधिकारियों ने चोकसी के लिए प्रत्यर्पण अनुरोध पेश किया है।"

राहुल गांधी को लेकर कही ये बात

बता दें, सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा प्रत्यर्पण अनुरोध के आधार शनिवार को मेहुल चोकसी के खिलाफ कार्रवाई हुई। इस दौरान चोकसी इलाज के लिए बेल्जियम गया था जिसके बाद से वह वहीं था। भारत छोड़ने के बाद से वह 2018 से एंटीगुआ में रह रहा था।

इस दौरान उद्धव गुट के नेता ने राहुल गांधी के परिवार की तारीफ की। उन्होंने कहा, "जिस प्रकार से नेशनल हेराल्ड की संपत्ति को जब्त किया गया है। पंडित जवाहर लाल नेहरू ने बहुत बड़ी विरासत दी थी। देश की स्वतंत्रता में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा। गांधी परिवार ने देश के लिए कुछ काम किया। गलती हो सकती है। दाऊद इब्राहिम की प्रॉपर्टी को क्लीन चीट देते हैं और जवाहर लाल नेहरू की प्रॉपर्टी जब्त कर लेते हैं।"

Created On :   14 April 2025 7:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story