महाराष्ट्र शपथ ग्रहण समारोह: देवेंद्र फडणवीस ने तीसरी बार ली सीएम पद की शपथ, पवार-शिंदे बने डिप्टी सीएम

- देवेंद्र फडणवीस बने सीएम
- एकनाथ शिंदे बने डिप्टी सीएम
- अजित पवार बने डिप्टी सीएम
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने तीसरी बार महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ ली। वहीं, शिवसेना की ओर से एकनाथ शिंदे और एनसीपी की ओर से अजित पवार डिप्टी सीएम बने। गुरुवार शाम को मुंबई के आजाद मैदान में शपथ समारोह हुआ।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री व अन्य NDA नेता मौजूद रहे।
महाराष्ट्र चुनाव में महायुति को मिली बड़ी जीत
23 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आए। जिसमें सत्तारूढ़ महायुति ने शानदार जीत हासिल की। राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से महायुति ने 230 सीटों पर जीत हासिल की। इस चुनाव में महायुति की ओर से बीजेपी को 132, एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना को 57 और अजित पवार गुट वाली एनसीपी को 41 सीटें मिली। वहीं, विपक्षी गठबंधन एमवीए में शामिल शिवसेना-यूबीटी ने 20, कांग्रेस ने 16 और शरद पवार गुट की एनसीपी-एसपी ने 10 सीटों पर जीत हासिल की है।
Live Updates
- 5 Dec 2024 12:43 PM
पीएम मोदी ने NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की मुलाकात
महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की।
#WATCH मुंबई: महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2024
(सोर्स: डीडी न्यूज़) pic.twitter.com/mZDWFashTi - 5 Dec 2024 12:20 PM
पीएम मोदी ने अजित पवार को दी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने एनसीपी प्रमुख अजित पवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी।
#WATCH मुंबई: प्रधानमंत्री मोदी ने एनसीपी प्रमुख अजित पवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2024
(सोर्स: डीडी न्यूज) pic.twitter.com/4QIHVzY0AL - 5 Dec 2024 12:18 PM
अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की ली शपथ
एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
#WATCH मुंबई: एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2024
(सोर्स: डीडी न्यूज़) pic.twitter.com/mYgiofz9Zo - 5 Dec 2024 12:17 PM
पीएम मोदी ने शिंदे को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी।
#WATCH मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी।(सोर्स: डीडी न्यूज) pic.twitter.com/vO4BcVUbxm— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2024 - 5 Dec 2024 12:12 PM
एकनाथ शिंदे बने डिप्टी सीएम
शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
- 5 Dec 2024 12:11 PM
तीसरी बार सीएम बने फडणवीस
देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री व अन्य NDA नेता मौजूद हैं।
#WATCH मुंबई: देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2024
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और NDA शासित… pic.twitter.com/W3fkVhbFti - 5 Dec 2024 12:09 PM
फडणवीस ने ली सीएम पद की शपथ
बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद के तौर पर तीसरी बार शपथ ले लिया है।
मुंबई: देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। pic.twitter.com/ktGCU3uSk7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2024 - 5 Dec 2024 12:06 PM
पीएम मोदी समारोह में पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए मुंबई के आज़ाद मैदान पहुंचे।
- 5 Dec 2024 11:56 AM
मंच पर पहुंचे शिंदे, फडणवीस और पवार
शपथ ग्रहण समारोह के लिए मुंबई के आजाद मैदान के मंच पर एकनाथ शिंदे, अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस पहुंच चुके हैं।
#WATCH महाराष्ट्र के मनोनीत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे, एनसीपी प्रमुख अजित पवार शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए मुंबई के आजाद मैदान पहुंचे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2024
(वीडियो सोर्स: ANI/DG-IPR) pic.twitter.com/GOJeM6OCTJ - 5 Dec 2024 11:50 AM
कई नेता मंच पर मौजूद
महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री व अन्य NDA नेता मौजूद हैं।
Created On : 5 Dec 2024 11:32 AM