नागपुर हिंसा अपडेट: महाराष्ट्र सियासी हलचल जारी, वार-पलटलार का सिलसिला जोरों पर, जानें किन नेताओं का क्या है कहना?

- नागपुर में हिंसा का दौर जारी
- नेताओं ने किया एक दूसरे पर वार-पलटवार
- कई नेताओं ने दी प्रतिक्रिया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नागपुर में सोमवार को हुई हिंसा को लेकर महराष्ट्र सियासत गर्मा गई है। औरंगजेब की कब्र को लेकर हुआ था मामला शुरू, जो कि अब हिंसा में बदल चुका है। इसी हिंसा को लेकर महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में कहा है कि, ये सब साजिश के तहत ही हुआ है। उन्होंने आगे कहा है कि, पुलिसकर्मियों पर योजना के तहत हमला किया गया है, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ जाए और पुलिस पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इनके अलावा भी कई सारे नेताओं ने हिंसा पर चिंता जताते हुए प्रतिक्रिया दी है।
देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा?
नागपुर हिंसा को लेकर देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में कहा है कि, 'नागपुर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन किया। अफवाह फैलाई गई कि धार्मिक सामग्री वाली चीजें जला दी गईं। यह एक सुनियोजित हमला लगता है। किसी को भी कानून- व्यवस्था अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। पुलिस पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, सख्त कार्रवाई की जाएगी।'
नागपुर हिंसा पर एकनाथ शिंदे ने दी प्रतिक्रिया
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी नागपुर में हो रही हिंसा को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि, 'जिन्होंने पुलिस, समाज, आम लोगों पर हमला किया है। उनको बिल्कुल माफ नहीं किया जाएगा। ये हमारी महाराष्ट्र की भूमिका है। महाराष्ट्र में आप लोग अभी अमन शांति बनाए रखें। मैं जनता से अपील करता हूं कि पुलिस अपना काम कर रही है पुलिस आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।'
#WATCH | मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नागपुर हिंसा पर कहा, "जिन्होंने पुलिस, समाज, आम लोगों पर हमला किया है...उनको बिल्कुल माफ नहीं किया जाएगा। ये हमारी महाराष्ट्र की भूमिका है। महाराष्ट्र में आप लोग अभी अमन शांति बनाए रखें। मैं जनता से अपील करता हूं कि पुलिस… pic.twitter.com/pk2IziSVfn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2025
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का बयान आया सामने
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने भी नागपुर हिंसा पर बयान देते हुए कहा है कि, 'छावा फिल्म में औरंगजेब ने जिस तरह से सांभाजी की हत्या की थी उसे देखकर लोगों में औरंगजेब के खिलाफ आक्रोश और बढ़ गया है। लेकिन हमारा सभी से कहना है कि वो शांति बनाए रखे रहें और वहां पर कानून-व्यवस्था बनाए रखें। शांति से आप मांग कर सकते हैं। मुख्यमंत्री और वहां की सुरक्षा बल लोगों को सुरक्षित रखने का प्रयास कर रही है।'
#WATCH नागपुर हिंसा पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, "...छावा फिल्म में औरंगजेब ने जिस तरह से सांभाजी की हत्या की थी उसे देखकर लोगों में औरंगजेब के खिलाफ आक्रोश और बढ़ गया है। लेकिन हमारा सभी से कहना है कि वो शांति बनाए रखे रहें और वहां पर कानून-व्यवस्था बनाए रखें। शांति… pic.twitter.com/Lj8YOX0XvF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2025
संजय शिरसाट का क्या है कहना?
महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट का कहना है कि, 'नागपुर में हुई हिंसा के पीछे महा विकास अघाड़ी का हाथ है। जहां कब्र है, वहां से कोई मुसलमान क्यों नहीं आ रहा है? यहां तक कि मुसलमान भी नहीं चाहते कि वहां कब्र हो। वे यह दिखाने के लिए ऐसा कर रहे हैं कि वे मुसलमानों के साथ खड़े हैं, लेकिन उन्हें यह एहसास नहीं है कि मुसलमान भी ऐसा नहीं चाहते।'
#WATCH | मुंबई: नागपुर हिंसा पर महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट ने कहा, "नागपुर में हुई हिंसा के पीछे महा विकास अघाड़ी का हाथ है... जहां कब्र है, वहां से कोई मुसलमान क्यों नहीं आ रहा है? यहां तक कि मुसलमान भी नहीं चाहते कि वहां कब्र हो...वे (विपक्ष) यह दिखाने के लिए ऐसा कर रहे… pic.twitter.com/yoHrFGs4og
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2025
यह भी पढ़े -नागपुर हिंसा पर ओमप्रकाश राजभर बोले- किसी को भी अपने हाथ में कानून लेने का नहीं अधिकार
Created On :   18 March 2025 5:15 PM IST