नागपुर हिंसा: औरंगजेब की कब्र हटाना सही या गलत? JDU नेता के.सी. त्यागी ने दी अपनी राय, मुगल शासक को लेकर कह दी ये बात

औरंगजेब की कब्र हटाना सही या गलत? JDU नेता के.सी. त्यागी ने दी अपनी राय, मुगल शासक को लेकर कह दी ये बात
  • औरंगजेब को लेकर के सी त्यागी का बड़ा बयान
  • कहा- औरंगजेब आक्रामक हमलावर था
  • कब्र को लेकर भी रखी अपनी राय

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। औरंगजेब की कब्र को लेकर बवाल मचा हुआ है। एक ओर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल लगातार औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग कर रही है तो वहीं दूसरी ओर नागपुर में हिंसा भड़क उठी। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या हिंदू संगठनों की यह मांग ठीक है या नहीं? कुछ नेताओं का मानना है कि कब्र को नहीं हटाना चाहिए, तो वहीं कुछ कब्र हटाने के पक्ष में हैं। इसी मुद्दे को लेकर जनता दल यूनाइटेड के नेता के.सी त्यागी ने अपनी राय सामने रखी है। उन्होंने बुधवार (19 मार्च) को मीडिया से बात करते हुए औरंगजेब को आक्रामक हमलावर बताया। साथ ही, उन्होंने कहा कि भारत में कब्र से छेड़छाड़ करने की परंपरा नहीं है।

जेडीयू नेता की राय

नागपुर हिंसा घटना मामले पर JD(U) नेता के.सी. त्यागी ने कहा कि औरंगजेब एक आक्रामक हमलावर था जिसने कई संस्थानों को नुकसान पहुंचाने का काम किया। उनके कार्यकाल को अच्छा कार्यकाल नहीं माना जा सकता लेकिन हमारे भारतीयता में किसी कब्र को या मुर्दे से छेड़छाड़ की परंपराएं नहीं है। ऐसा रामायण और महाभारत में भी बताया गया है।

कौन है हिंसा का मास्टरमाइंड?

महाराष्ट्र के नागपुर में हुई हिंसा मामले से जुड़ा बड़ा खुलासा हुआ। उपद्रवियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर (First Information Report) में हिंसा का मास्टरमाइंड माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के शहर अध्यक्ष फहीम शमीम खान को बताया गया है। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एफआईआर के अनुसार, शमीम खान के कहने पर 50 से 60 लोगों की भीड़, पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा हुई। यह एफआईआर नागपुर के गणेशपेठ पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है।

Created On :   19 March 2025 4:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story