सीएम फेस के सस्पेंस के बीच: दिल्ली में BJP लाएगी दो डिप्टी CM का फॉर्मूला! महिला सीएम, पूर्वांचल कार्ड, समेत ये फैक्टर रहेंगे हावी
![दिल्ली में BJP लाएगी दो डिप्टी CM का फॉर्मूला! महिला सीएम, पूर्वांचल कार्ड, समेत ये फैक्टर रहेंगे हावी दिल्ली में BJP लाएगी दो डिप्टी CM का फॉर्मूला! महिला सीएम, पूर्वांचल कार्ड, समेत ये फैक्टर रहेंगे हावी](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/11/1402624-.webp)
- दिल्ली में सीएम फेस पर अटका पेंच
- भाजपा लाएगी डिप्टी सीएम का फॉर्मूला
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद अब पेंच सीएम फेस पर आकर फंस गया है। राज्य में 27 सालों के बाद वापसी सत्ता में वापसी करने बाद से ही भाजपा से सीएम फेस को लेकर अटकलों का दौर जारी है। फिलहाल, दिल्ली में मुख्यमंत्री को लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं। कहा तो यह तक जा रहा है कि दिल्ली की कुर्सी पर भाजपा महिला चेहरे को मौका दे सकती हैं। दिल्ली में सीएम फेस की अटकलों के बीच अब डिप्टी सीएम पर चर्चा तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मानें तो, भाजपा शासित राज्य की तर्ज पर दिल्ली में डिप्टी सीएम वाला फॉर्मूला भी रिपीट हो सकता है। इसके लिए भाजपा पूर्वांचली और महिला को डिप्टी सीएम पद के लिए चुन सकते हैं। इस संबंध में सोशल मीडिया पर दिल्ली भाजपा की एक दिग्गज महिला नेता ने सोशल मीडिया पर इशारा किया है।
डिप्टी सीएम पद पर हावी जाती और समूह फैक्टर
माना जा रहा है कि दिल्ली में डिप्टी सीएम पद के लिए जाट, पूर्वांचली, सिख, महिला और दलित जैसे फैक्टर्स हावी हो सकते हैं। खैर, भविष्य में क्या होगा, इस पर से आने वाले दिनों में तस्वीर जल्द ही साफ हो जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, संभावनाओं की छानबीन जारी है।
दो डिप्टी सीएम पर मंथन
इस बीच इन संभावनाओं को एक तस्वीर ने बल दे दिया है। दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रिचा पांडेय मिश्रा ने एक्स पर फोटो पोस्ट की है। उन्होंने लिखा, "पूर्वांचल का सूर्योदय" इस तस्वीर में करावलनगर के विधायक कपिल मिश्रा और लक्ष्मीनगर के विधायक अभय वर्मा साथ नजर आ रहे हैं। ये दोनों ही विधायक पूर्वांचल से आते हैं। इस पोस्ट के बाद अटकलें तेज हैं कि क्या ये दोनों चेहरे दिल्ली में सत्ता के शीर्ष वाली किसी कुर्सी के दावेदार तो नहीं हैं?
एबीपी न्यूज के सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में भाजपा दो डिप्टी सीएम फॉर्मूला अपनाने पर जोर दे सकती है। इस वजह से एक पूर्वांचली दूसरा किसी महिला को इसकी जिम्मेदारी सौंप सकती है। बता दें, इस बार भाजपा से चार पूर्वांचली विधायकों की जीत हुई है। वहीं, महिलाओं की संख्या चार हैं।
रेस में कपिल मिश्रा का नाम
भाजपा से जीते चार विधायकों में जो कपिल मिश्रा, अभय वर्मा, पंकज सिंह और चंदन चौधरी के नाम शामिल हैं। यदि देखा पूर्वांचली नेतृत्व के पक्ष में जो बाते जा रही हैं उसमें साल के अंत में होने वाला बिहार चुनाव है। अगर सूबे में पूर्वांचली चेहरे में कोई सबसे चर्चित चेहरा है वो कपिल मिश्रा का है। कपिल मिश्रा का ताल्लुक गोरखपुर से है।
बता दें, कपिल मिश्रा की मां बीजेपी की पुरानी नेता रह चुकी हैं। कपिल ने अपने पॉलिटिकल करियर की शुरुआत आम आदमी पार्टी से हुई है। उन्हें हिंदुत्ववादी पहचान के लिए जाना जाता है। जबकि, दरभंगा से नाता रखने वाले लक्ष्मी नगर के विधायक अभय वर्मा भी एक मजबूत दावेदार हैं। क्योंकि उनका कनेक्शन आरएसएस से है। वह पार्टी के पुराने नेता हैं।
दिल्ली की शालीमार बाग सीट से रेखा गुप्ता, ग्रेटर कैलाश से शिखा रॉय, नजफगढ़ से नीलम पहलवान और वजीरपुर से पूनम शर्मा विधायक बनी हैं। इन चारों में से किसी एक के सत्ता के शीर्ष पर पहुंचने की चर्चा हो रही है। इनमें रेखा गुप्ता का नाम सबसे मजबूत माना जा रहा है। हालांकि उनसे जब सवाल किया तो उन्होंने खुद को इस रेस से दूर बताया। महिला डिप्टी सीएम की दावेदारी इसलिए मजबूत मानी जा रही है क्योंकि इस बार दिल्ली में 43 फीसदी महिलाओं ने बीजेपी को वोट किया है। ये पिछली बार के मुकाबले आठ फीसदी ज्यादा है।
बता दें, ये सारे समीकरण दिल्ली के सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मसले पर फाइनल फैसला पार्टी हाईकमान की ओर से लिया जाएगा। इसे लेकर मंथन का दौरा जारी है।
Created On :   12 Feb 2025 12:01 AM IST