विरोध प्रदर्शन: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में इंडिया गठबंधन की जंतर-मंतर पर बड़ी रैली, कई पार्टियों के नेता मंच पर पहुंचे

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में इंडिया गठबंधन की जंतर-मंतर पर बड़ी रैली, कई पार्टियों के नेता मंच पर पहुंचे
  • आप की मंच पर पहुंचे सपा नेता राम गोपाल यादव
  • बीजेपी ने अपने स्वार्थ के लिए केजरीवाल को जेल में डाला-अखिलेश
  • केजरीवाल की रिहाई की मांग दिल्ली से ही नहीं बल्कि देश के हर कोने-चड्ढा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में इंडिया गठबंधन की जंतर-मंतर पर एक बड़ी रैली हो रही है। बीजेपी की केंद्र सरकार के खिलाफ आयोजित रैली में आम आदमी पार्टी के बड़े नेता और कार्यकर्ता भारी तादाद में मौजूद है। केजरीवाल की गिरफ्तारी और गिरते स्वास्थ्य को लेकर इंडिया ब्लॉक द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और संदीप पाठक मंच पर पहुंचे। आप नेताओं के अलावा समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव और अखिलेश यादव भी पहुंचे।

आप की ओर से केजरीवाल की गिरफ्तारी को बीजेपी का षडयंत्र का आरोप लगा रही है। आप नेता तो केजरीवाल को जेल में मारने का आरोप लगा रही है।लगातार उनका ब्लड प्रेशर कम हुआ। तीन जून से सात जून के बीच 34 बार ब्लड प्रेशर गिरा। आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा केजरीवाल की रिहाई की मांग सिर्फ दिल्ली से ही नहीं बल्कि देश के हर कोने से आ रही है। देश के हर कोने से नेता आए है।

इंडिया ब्लॉक की मंच पर समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने कहा कि केंद्र सरकार मात्र एक साल तक ही चलेगी। समाजवादी पार्टी पूरी तरह से आप आदमी पार्टी के साथ है। वहीं शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि शिवसेना उद्धव गुट का डीएनए और इंडिया ब्लॉक का डीएनए एक है। गुजरात के जो दो तानाशाह हैं वो सबसे डरपोक हैं। जब हमारी सरकारी आयेगी तो बताएंगे की ईडी और सीबीआई क्या है। यही इन दोनो तानाशाह को भी जेल में डालेगी।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा बीजेपी ने अपने स्वार्थ के लिए सीएम केजरीवाल को जेल में डाल दिया। यूपी ने इस बार बीजेपी को हरा कर अपना फैसला समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन को जिताया है। बीजेपी को यह पता होना चाहिए कि जनता उनके खिलाफ है।

Created On :   30 July 2024 11:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story