मोकामा गोलीबारी मामला: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया, कहा- गलती करने वाले के खिलाफ होगी कार्रवाई

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया, कहा- गलती करने वाले के खिलाफ होगी कार्रवाई
  • मोकामा गोलीबारी पर डिप्टी सीएम की प्रतिक्रिया
  • कहा- गलती करने वाले के खिलाफ होगी कार्रवाई
  • शुक्रवार रात को भी मोकामा में हुई गोलीबारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के मोकामा में बुधवार और शुक्रवार को जमकर फायरिंग हुई। जिसे लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर नजर आ रही है। इस बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार लगातार कानून व्यवस्था को लागू करने में जुटी हुई है। गलत करने वाले बचेंगे नहीं।

डिप्टी सीएम ने रखी अपनी बात

पटना में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार पूरी सजगता के साथ कानून राज को स्थापित कर रही है। छोटी-मोटी घटनाओं पर भी सरकार की नजर है। कानून तोड़ने वाले बचेंगे नहीं। प्रशासन ईमानदारी से लगा हुआ है।

मोकामा में हुई गोलीबारी पर विपक्ष के सवाल पर मंत्री लेसी सिंह ने पटलवार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को अपने समय को याद करना चाहिए। आज तो कानून का राज है। पुलिस अपना काम कर रही है। पहले के राज में क्या होता था, बिहार की जनता सब जानती है। वह भी हो, कानून सबके लिए समान है।

मोकामा में जमकर चली गोली

गौरतलब है कि, शुक्रवार को मोकामा में दो गुटों के बीच शुरू हुए विवाद के चलते फिर से गोलीबारी हुई। पटना के पंचमहला थाना के हेमजा गांव में मुकेश सिंह के घर पर गोलीबारी की गई। आज यानी शुक्रवार को इस मामले को लेकर अनंत सिंह ने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

मुकेश सिंह ने एक दिन पहले एफआईआर दर्ज कराई थी। बता दें कि, मुकेश सिंह के घर पर ताला खुलवाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद बुधवार को गोलीबारी हुई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Created On :   24 Jan 2025 11:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story