Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली चुनाव संपन्न, कई पाकिस्तानी शरणार्थियों ने किया मतदान, एक ने कहा- अब हम देश के नागरिक
![दिल्ली चुनाव संपन्न, कई पाकिस्तानी शरणार्थियों ने किया मतदान, एक ने कहा- अब हम देश के नागरिक दिल्ली चुनाव संपन्न, कई पाकिस्तानी शरणार्थियों ने किया मतदान, एक ने कहा- अब हम देश के नागरिक](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/05/1400712-.webp)
- दिल्ली में 5 फरवरी को संपन्न हुए विधानसभा चुनाव
- कई पाकिस्तानी शरणार्थियों ने किया मतदान
- एक ने कहा- अब हम देश के नागरिक
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव संपन्न हुए। इस दौरान दिल्ली में रह रहे कई पाकिस्तानी शरणार्थियों ने भी मतदान का उपयोग किया। इस भी सभी शरणार्थियों को नागरिकता संशोधन अधिनियम या CAA के तहत भारतीय नागरिकता मिली है। जिसके चलते वह वोट डाल सके हैं। बता दें कि, पाकिस्तान के कई हिंदू शरणार्थी देश के दिल्ली में रहने आए हैं।
पाकिस्तानी शरणार्थियों में से एक धनवंती ने बुधवार को दिल्ली चुनाव में अपना वोट डाला है। वह अब भारतीय मतदाता बन गई है। शरणार्थियों ने धनवंती ने कहा कि वह पहली बार भारत में मतदान की हैं। उन्होंने कहा- मैंने पहली बार यहां भारत में मतदान किया। मुझे बहुत खुशी हो रही है। हम अब देश के नागरिक हैं।
दिल्ली में बुधवार को विधानसभा चुनाव संपन्न हुए। अब राज्य में 8 फरवरी विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। हालांकि, उससे पहले एग्जिट पोल को लेकर सियासत गर्म है। करीब 10 एग्जिट पोल आए हैं। जिसमें 8 में बीजेपी की सरकार बनती दिखाई दे रही है। वहीं, 2 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है।
पिछले दो चुनाव का हाल
बता दें कि, 2015 के विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी को 67 और बीजेपी को 3 सीटें मिली थीं। वहीं, साल 2020 के दिल्ली चुनाव के दौरान आप को 62 और बीजेपी को 8 सीटें मिली थीं।
Created On :   5 Feb 2025 10:04 PM IST