'आतिशी' पारी शुरू: दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं आतिशी, गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज सहित पांच नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं आतिशी, गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज सहित पांच नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
  • दिल्ली तीसरी महिला सीएम बनीं आतिशी
  • हाल ही में केजरीवाल ने दिया था सीएम पद से इस्तीफा
  • राज्य में अगले साल फरवरी में होंगे विधानसभा चुनाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बन गई हैं। दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें शपथ दिलाई। इसी के साथ AAP नेता आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं। उनसे पहले शीला दीक्षित कांग्रेस से और सुषमा स्वराज बीजेपी से दिल्ली की सीएम रह चुकी हैं। ताजा हालात की बात करें तो आतिशी को मिलाकर अब देश के दो प्रदेशों में महिला मुख्यमंत्री हैं। एक पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और अब दूसरा आतिशी दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर कमान संभाल रही हैं।

इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

AAP नेता गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत ने आतिशी सरकार में कैबिनेट मंत्री होंगे। बता दें कि, इन मंत्रियों में एक मुस्लिम (इमरान हुसैन) और एक दलित (मुकेश अहलावत) शामिल है।

अगले साल होने हैं दिल्ली चुनाव

दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके लिए भी अब आतिशी के पास केवल पांच महीनों का समय बचा है। अगर आतिशी इस दौरान दिल्ली के लिए बेहतर काम करती हैं तो उनकी पार्टी को दिल्ली की जनता आगे भी मौका दे सकती है। हाल ही में केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के तौर पर आतिशी का नाम आगे किया था। केजरीवाल ने कहा है कि उन्हें जब तक जनता की अदालत से न्याय नहीं मिलेगा तब तक वे मुख्यमंत्री पद नहीं संभालेंगे। उन्होंने कहा है कि अगले साल दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसमें वह जनता की वोट के जरिए बहुमत मिलने के बाद मुख्यमंत्री बनेंगे।

Live Updates

Created On :   21 Sept 2024 10:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story