'आतिशी' पारी शुरू: दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं आतिशी, गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज सहित पांच नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

- दिल्ली तीसरी महिला सीएम बनीं आतिशी
- हाल ही में केजरीवाल ने दिया था सीएम पद से इस्तीफा
- राज्य में अगले साल फरवरी में होंगे विधानसभा चुनाव
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बन गई हैं। दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें शपथ दिलाई। इसी के साथ AAP नेता आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं। उनसे पहले शीला दीक्षित कांग्रेस से और सुषमा स्वराज बीजेपी से दिल्ली की सीएम रह चुकी हैं। ताजा हालात की बात करें तो आतिशी को मिलाकर अब देश के दो प्रदेशों में महिला मुख्यमंत्री हैं। एक पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और अब दूसरा आतिशी दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर कमान संभाल रही हैं।
इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
AAP नेता गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत ने आतिशी सरकार में कैबिनेट मंत्री होंगे। बता दें कि, इन मंत्रियों में एक मुस्लिम (इमरान हुसैन) और एक दलित (मुकेश अहलावत) शामिल है।
अगले साल होने हैं दिल्ली चुनाव
दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके लिए भी अब आतिशी के पास केवल पांच महीनों का समय बचा है। अगर आतिशी इस दौरान दिल्ली के लिए बेहतर काम करती हैं तो उनकी पार्टी को दिल्ली की जनता आगे भी मौका दे सकती है। हाल ही में केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के तौर पर आतिशी का नाम आगे किया था। केजरीवाल ने कहा है कि उन्हें जब तक जनता की अदालत से न्याय नहीं मिलेगा तब तक वे मुख्यमंत्री पद नहीं संभालेंगे। उन्होंने कहा है कि अगले साल दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसमें वह जनता की वोट के जरिए बहुमत मिलने के बाद मुख्यमंत्री बनेंगे।
Live Updates
- 21 Sept 2024 4:15 PM IST
केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई
केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने मनोनीत मुख्यमंत्री आतिशी के शपथ ग्रहण समारोह पर कहा, "मैं उन्हें शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। साथ ही यह निवेदन भी करता हूं कि पिछले 10 वर्षों में दिल्ली की जनता जिन मूलभूत सुविधाओं से त्रस्त है शायद उनके आने के बाद जनता को मूलभूत सुविधाएं मुहैया हो पाएंगी।"
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने मनोनीत मुख्यमंत्री आतिशी के शपथ ग्रहण समारोह पर कहा, "मैं उन्हें शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। साथ ही यह निवेदन भी करता हूं कि पिछले 10 वर्षों में दिल्ली की जनता जिन मूलभूत सुविधाओं से त्रस्त है शायद उनके आने के बाद जनता को मूलभूत… pic.twitter.com/9KfyuPppk3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 21, 2024 - 21 Sept 2024 4:14 PM IST
राजभवन पहुंचे मनीष सिसोदिया
AAP नेता मनीष सिसोदिया मनोनीत मुख्यमंत्री आतिशी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने राज निवास पहुंचे।
#WATCH दिल्ली: AAP नेता मनीष सिसोदिया मनोनीत मुख्यमंत्री आतिशी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने राज निवास पहुंचे। pic.twitter.com/VRoIgEjFM9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 21, 2024 - 21 Sept 2024 4:13 PM IST
थोड़ी देर में शपथ ग्रहण समारोह
दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी स्थित अपने आवास से रवाना हुईं। आज वे दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी।
#WATCH दिल्ली: दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी स्थित अपने आवास से रवाना हुईं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 21, 2024
आज वे दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। pic.twitter.com/SNmgFS2iF8 - 21 Sept 2024 4:11 PM IST
कैसा होगा आतिशी का कैबिनेट
आतिशी की कैबिनेट में गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत और इमरान हुसैन का नाम शामिल हैं। ये चारों केजरीवाल की भी कैबिनेट में शामिल थे। वहीं, मुकेश अहलावत आतिशी कैबिनेट में नए दलित नेता शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह थोड़ी देर में शुरू होगा।
Created On :   21 Sept 2024 4:08 PM IST