दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्ट: केजरीवाल को ले डूबा 'यमुना में जहर' वाला बयान, AAP की हार पर बोले मनोहर लाल खट्टर

केजरीवाल को ले डूबा यमुना में जहर वाला बयान, AAP की हार पर बोले मनोहर लाल खट्टर
  • दिल्ली में आप मिली शर्मनाक पराजय
  • मनोहर लाल खट्टर ने केजरीवाल पर साधा निशाना
  • यमुना में जहर वाले बयान पर केजरीवाल को हुआ नुकसान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी 70 सीटों में से केवल 22 ही जीत सकी। आप की हार पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जोरदार तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल विधानसभा चुनाव के दौरान यमुना में जहर वाला बयान नहीं देते तो शायद उन्हें इतनी सीटों को नुकसान नहीं होता।

केजरीवाल को ले डूबा उनका यमुना पर दिया बयान

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यमुना नदी में जहर वाला बयान केजरीवाल को ले डूबा है। केजरीवाल का स्वभाव रहा है कि जब खुद कुछ नहीं कर पाए तो दूसरे के पाले में गेंद डाल देना। गत विधानसभा चुनाव में केजरीवाल ने कहा था कि अगर 2025 में वह यमुना को साफ नहीं करेंगे तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। लेकिन, 2025 के विधानसभा चुनाव में हरियाणा पर जहर मिलाने का आरोप लगा दिया। उन्हें लगा कि इससे वह सहानुभूति हासिल करेंगे, लेकिन उल्टा हुआ। दिल्ली में 40 फीसदी लोग हरियाणा के रहने वाले हैं। उन्होंने जब यह बयान सुना तो ठान लिया कि केजरीवाल को सबक सिखाना है। चुनाव के परिणाम दिखाते हैं कि केजरीवाल को अपना स्टेटमेंट ही महंगा पड़ा है।

यमुना की होगी सफाई

उन्होंने कहा कि केजरीवाल के इस बयान पर चुनाव आयोग ने भी संज्ञान लिया। चुनाव आयोग ने उनसे सबूत मांगे कि आप अपने आरोपों के पक्ष में प्रमाण दीजिए। चुनाव आयोग में केजरीवाल ने कहा कि अमोनिया की मात्रा बढ़ी है। जहर वाला बयान गलत था। केजरीवाल के आरोपों पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उस जगह से यमुना के पानी का आचमन किया जहां से यमुना नदी दिल्ली में दाखिल होती है। सोशल मीडिया पर वीडियो काफी वायरल हुआ। लोगों ने केजरीवाल की सच्चाई देखी। दिल्ली में यमुना की स्थिति ऐसी है कि पानी काला है, जिसे पशुओं को भी नहीं पिलाया जा सकता है। लेकिन, अब भाजपा की सरकार में यमुना की सफाई होगी।

Created On :   9 Feb 2025 4:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story