लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल्स: कर्नाटक में कांग्रेस को नुकसान, केरल में एनडीए को उम्मीद

कर्नाटक में कांग्रेस को नुकसान, केरल में एनडीए को उम्मीद
  • अंतिम चरण की वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल्स
  • 5 राज्यों की 129 और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 2 संसदीय सीट
  • आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु राज्य
  • पुडुचेरी और लक्षद्वीप की 1-1सीट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में लोकसभा चुनाव की शुरूआत से ही चुनावी प्रचार में दक्षिण भारत छाया रहा। दक्षिण भारत की कुल 131 सीटों (5 राज्यों की 129 और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 2 संसदीय सीट) पर विभिन्न चरणों वोटिंग हुई। थोड़ी देर में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल्स जारी होने लगेंगे। दक्षिण भारत की सीटों पर एग्जिट पोल्स के नतीजे थोड़ी देर में शुरु हो जाएंगे।

दक्षिण भारत में कुल पांच राज्य आते हैं। इनमें आंध्र प्रदेश (25 सीटें), तेलंगाना (17 सीटें), कर्नाटक (28 सीटें), केरल (20 सीटें) और तमिलनाडु (39 सीटें) हैं। 2 केंद्रीय शासित प्रदेश (यूटी) भी हैं, जिनमें पुडुचेरी में 1 सीट और लक्षद्वीप की 1 सीट शामिल हैं।

एबीपी-सी वोटर का एग्जिट पोल

39 सीटों वाले तमिलनाडु में एनडीए को 2 से 3 जबकि इंडिया गठबंधन को 37 से 39 लोकसभा सीटें मिलने का अनुमान है।

केरल में एनडीए को एक से तीन, जबकि यूडीएफ को 17 से 19

आंध्रप्रदेश में एनडीए को बढ़त , कांग्रेस को नुकसान। एनडीए को आंध्रप्रदेश में 21 से 25 और कांग्रेस को शून् जबकि वाईएसआरसीपी को जीरो से चार तक सीटे आने का अनुमान है।

कर्नाटक में एनडीए को 20 से 22 ,कांग्रेस को 3 से पांच और जेडीएस को तीन सीटें मिलने का अनुमान है।

तेलंगाना में एनडीए और कांग्रेस को सात से 9 सीटे मिलने का अनुमान है। राज्य में कांग्रेस की सरकार है। उसका फायदा कांग्रेस को कम मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।

Created On :   1 Jun 2024 12:37 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story