दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा महात्मा गांधी को गोली मारने वालों की विचाराधारा आज देश चला रही है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा महात्मा गांधी को गोली मारने वालों की विचाराधारा आज देश चला रही है
  • बीजेपी और आरएसएस पर साधा निशाना
  • अंबानी और अडाणी को लेकर पीएम मोदी पर लगाया
  • कांग्रेस नेता ने कहा समाज कों बांटा जा रहा हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार करते हुए बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा। गांधी ने भारतीय जनता पार्टी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर देश में नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा जिन लोगों ने महात्मा गांधी को गोली मारी थी उनकी विचारधारा आज भारत को चला रही है। प्रचार के दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

कांग्रेस सांसद गांधी ने बादली में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपनी जान दे सकते हैं, लेकिन बीजेपी और आरएसएस से कभी समझौता नहीं कर सकते।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी के मन की बात लोग नहीं सुनना चाहते। गांधी ने कहा एक विचारधारा समाज को बांट रही हैं। जबकि दूसरी विचारधारा संविधान की रक्षा करती है। सब जानते है कि हमारे नेता महात्मा गांधी की सार्वजनिक हत्या की गई। गांधी ने हत्या के पीछे की वजह बताते हुए कहा वह नफरत के खिलाफ खड़े थे। भाईचारे के लिए लड़ रहे थे। महात्मा गांधी हिंदू मुसलमान सिख इसाई सब समाज कोजोड़ने का काम कर रहे थे। कुछ लोगों को ये अच्छा नहीं लग रहा था। ऐसी विचारधारा वालों लोगों ने उनकी छाती में तीन गोली मारी थी। जिसने गोली मारी थी उसकी विचारधारा आज हिंदुस्तान को चला रही है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने संविधान दिया है। भारत भाईचारे का देश है। भाजपा के लोग चाहते है कि जनता एक दूसरे से लड़े और जब जनता लड़ती है तो बंट जाती है। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा पीएम मोदी आपका धन अंबानी और अडाणी को दे रहे है।

Created On :   30 Jan 2025 7:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story