BJP नेता पर जानलेवा हमला: CM हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन पर हुआ हमला! पिस्टल से मारने आ रहे पूर्व PA को सिक्योरिटी ने दबोचा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

CM हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन पर हुआ हमला! पिस्टल से मारने आ रहे पूर्व PA को सिक्योरिटी ने दबोचा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • झारखंड में बीजेपी नेता पर हमले की कोशिश
  • सीता सोरेन को पिस्टल से मारने का प्रयास
  • पुलिस ने पूर्व पीए को किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड बीजेपी की दिग्गज नेता सीता सोरेन पर जानलेवा हमले करने की कोशिश की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीता सोरेन के पूर्व पीए देवाशीष घोष ने उन पर गोली चलाने का प्रयास किया है। हालांकि, भाजपा नेता पर हमला करने से पहले मौके पर मौजूद सिक्योरिटी और पुलिस ने देवाशीष घोष को पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने घोष के पास से दो पिस्टल जब्त की है।

पुलिस ने पूर्व पीए को किया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने सीता सोरेन की शिकायत के बाद आरोपी को अरेस्ट किया है। दरअसल, सीता सोरेन गुरुवार को धनबाद के सरायढेला में एक विवाह समारोह में शामिल हुई थी। इस दौरान उन पर हमले के प्रयास किया गया था। जानकारी के मुताबिक, जब शादी समारोह में सीता सोरेन जा रही थी, तब देवाशीष घोष ने उनपर पिस्टल से हमला करने का प्रयास किया। लेकिन, घोष के गोली चलाने से पहले सिक्योरिटी गार्ड ने देवाशीष घोष को पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान सीता सोरेन होटल में रुकी हुई थी। उनकी सुरक्षा में सीआरपीएफ और पुलिस के जवान तैनात थे। इस घटना में सीता सोरेन को चोट नहीं पहुंची है। फिलहाल, इस हमले के पीछे क्या वजह रही होगी? इसके बारे में कुछी भी जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। इस मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा

इसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को धनबाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्याययिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले को लेकर पुलिस काफी सख्ती बरत रही है। इस संबंध में पुलिस ने हमलावर देवाशीष से पूछताछ कर रही है। मालूम हो कि, सीता सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी हैं। वह झारखंड के पूर्वी सीएम और झामुमो के सुप्रीमो शिबू सोरेन की बहू हैं। इसके अलावा वह भाजपा की दिग्गज नेता भी हैं।

Created On :   7 March 2025 5:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story