हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में सुरेंद्र पंवार के नाम पर अनिल विज का तंज, कहा - अभी देखिए कितने और...

कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में सुरेंद्र पंवार के नाम पर अनिल विज का तंज, कहा - अभी देखिए कितने और...
  • कांग्रेस ने जारी की 31 उम्मदीवारों की पहली लिस्ट
  • जेल में बंद कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार के नाम पर भाजपा हमलावर
  • भाजपा नेता अनिल विज ने बोला हमला

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव का आगाज होने में एक महीने से कम का समय बचा है। इस बीच सभी राजनीति दलों ने चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। सूबे के हर राजीनितक दल एक के बाद एक अपनी उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं। इस कड़ी में कांग्रेस ने हरियाणा की 90 विधानस शुक्रवार रात अपने कैंडिडेट्स के 31 नामों की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में कांग्रेस ने जेलमें बंद सुरेंद्र पंवार को चुनावी मैदान में उतारा है। इसे लेकर भाजपा के दिग्गज नेता अनिल विज ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अभी देखिए कितने और ऐसे नाम आएंगे।

कांग्रेस की लिस्ट पर भाजपा हमलावर

कांग्रेस की लिस्ट में सुरेंद्र पंवार की उम्मीदवारी को लेकर अनिल विज ने कहा, "कांग्रेस का पसंदीदा काम अपराध करना और जेल जाना है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं और उनका नाम भी इस सूची में है। सुरेंद्र पंवार भी जेल में हैं और उनका नाम सूची में है। अभी देखिए कितने और ऐसे नाम आएंगे।"

उनके अलावा हरियाणा भाजपा ने भी ट्वीट किया, "हरियाणा कांग्रेस बैठक पर बैठक और मंथन पर मंथन के बाद सिर्फ 31 उम्मीदवारों की लिस्ट निकाल पाई। यह दिखाता है कि इनकी हालात खराब है। इनके तीन कारण हो सकते हैं। कांग्रेस में टूट का भय, कांग्रेस को उम्मीवदार नहीं मिल रहे हैं भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाल में सहमती नहीं है।"

अवैध खनन मामले में गिरफ्तार हुए थे सुरेंद्र पंवार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के 31 उम्मीदवारों की पहली सूची में पार्टी ने तीन मौजूदा विधायकों को मौका दिया है। इन नेताओं पर ईडी का शिकंजा कसा हुआ है। कांग्रेस की लिस्ट में सोनीपत से सुरेंद्र पंवार, समालखा से धर्म सिंह छौक्कर और महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह का नाम हैं। जुलाई में सुरेंद्र पंवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया अवैध खनन मामले में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल, सुरेंद्र जेल में बंद है।

Created On :   7 Sept 2024 6:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story