लोकसभा चुनाव 2024: एग्जिट पोल्स में बीजेपी को मिली बंपर जीत, जानिए क्या कहते हैं पोल ऑफ पोल्स, क्या आज सही साबित होगी 'भविष्यवाणी'?

एग्जिट पोल्स में बीजेपी को मिली बंपर जीत, जानिए क्या कहते हैं पोल ऑफ पोल्स, क्या आज सही साबित होगी भविष्यवाणी?
  • अब से कुछ ही देर बाद आएंगे नतीजे
  • एग्जिट पोल में बीजेपी को मिल रही है बहुमत
  • क्या कल सही साबित होगी 'भविष्यवाणी'?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे अब कुछ ही देर में आने वाले हैं। 1 जून को देश के कई मीडिया चैनल ने एग्जिट पोल जारी किए। जिसके बाद देश में खूब सियासत देखने को मिली है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एग्जिट पोल को मोदी मीडिया पोल और बीजेपी का फैंटेसी पोल बताया। राहुल गांधी ने दावा किया कि इस चुनाव में इंडिया गठबंधन को 295 सीटें मिलेंगी। वहीं, एग्जिट पोल ने बीजेपी को एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाने का इशारा किया है। हालांकि, नतीजे आने में अब कुछ ही समय बाकी रह गया है। उससे पहले देश के बड़े मीडिया चैंनल के एग्जिट पोल पर एक नजर डालते हैं।

9 एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त

लोकसभा की 543 सीटों को लेकर 9 एग्जिट पोल ने राज्यों में एनडीए और इंडिया गठबंधन के जीत हार से जुड़े पोल ऑफ पोल्स में आंकड़े जारी हुए है। इन आकड़ो की मानें तो इस बार 542 सीटों में से भाजपा के खाते में 348 सीटें आने के आसार हैं। जबकि, कांग्रेस के पाले में 136 सीटें आ सकती है। इसके अलावा अन्य को 50 सीटे मिलने की उम्मीद जताई गई है। यदि गठबंधन के लिहाज से देखें तो भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन 348 सीटों को सिमटी हुई नजर आ रही है। इसके अलावा विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन में 148 सीटों आने की संभावना है।

उत्तर भारत के उत्तरप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और दिल्ली की सीटों पर भाजपा की शानदार जीत का अनुमान लगाया जा रहा है। इन राज्यों की 90 प्रतिशत सीटों पर भाजपा का जीतना लगभग तय माना जा रहा है।

इन राज्यों में भाजपा मजबूत

मध्यप्रदेश की बात करें तो यहां की 29 लोकसभा सीटों में बीजेपी को 28 से 29 पर मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा राजस्थान में भाजपा के खाते में 23 से 25 सीटें आने के स्थिति बन रही है। उत्तरप्रदेश की कुल 80 लोकसभा सीटों में से भी भाजपा 69 से 74 और छत्तीसगढ़ में पूरी 11 सीटों पर बीजेपी को जीत मिलने के आसार है। पश्चिम बंगाल की ओर रूख करें तो यहां भाजपा को 26 से 31 सीटें मिलने की संभावना है।

Created On :   3 Jun 2024 11:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story