बिहार विधानसभा चुनाव 2025: लालू यादव के NDA की जीत वाले बयान पर JDU अध्यक्ष संजय झा का पलटवार, RJD की हार का बताया रिकॉर्ड

लालू यादव के NDA की जीत वाले बयान पर JDU अध्यक्ष संजय झा का पलटवार, RJD की हार का बताया रिकॉर्ड
  • बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव
  • लालू यादव पर जेडीयू अध्यक्ष का पलटवार
  • NDA की जीत को लेकर दिया था बयान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में इस साल के अंत से पहले विधानसभा चुनाव का आगाज होने वाला है। इससे पहले जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के बयान पर शुक्रवार को तीखा हमला बोला है। उन्होंने राज्य में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने का दावा किया है। इसे लेकर संजय झा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लालू प्रसाद यादव और उनकी पार्टी 2005 से चुनाव हार रही है। वह 2005 और 2010 में चुनाव हारे थे। इसके अलावा लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों में भी उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था।

संजय झा का लालू यादव पर पलटवार

संजय झा ने कहा, " जनता ऐसे लोगों को पहले भी सजा देने का काम कर चुकी है और इस बार के विधानसभा चुनाव में इन लोगों का सूपड़ा साफ हो जाएगा। उनके इस बयान का कोई मतलब नहीं है। जेदयू नेता ने कहा कि बिहार की जनता पिछले 20 साल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भरोसा कर रही है और इस बार भी हम लोग चुनाव जीतेंगे और नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनेगी।"

उन्होंने आगे कहा कि लालू यादव के कुशासन को जनता भूली नहीं है। बिहार की जनता अब उन पुराने दिनों की यादों को ताजा नहीं करना चाहती है। डबल इंजन की सरकार बिहार को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा रही है। मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू होने को लेकर संजय झा ने कहा कि वहां हर कोई शांति चाहता है और हम केंद्र सरकार के फैसले का पूरा समर्थन करते हैं।"

आदित्य ठाकरे ने नीतीश सरकार को घेरा

इसके अलावा शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने बिहार में नीतीश सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा है कि जो हाल महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे का हुआ। वैसा ही हाल बिहार में सीएम नीतीश कुमार का भाजपा करेगी। इस पर संजय झा ने पलटवार करते हुए कहा, "उन्हें अपनी उम्र का ख्याल रखना चाहिए। उम्र देखकर बात करनी चाहिए। नीतीश कुमार की उम्र कहां है और वह कितने साल के हैं। अपनी पार्टी को पहले संभालिए, उसके बाद कोई टिप्पणी कीजिए।"

Created On :   14 Feb 2025 11:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story