दिल्ली सियासत: पूर्व सीएम आतिशी के आरोप पर बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज का जोरदार पलटवार, जानें क्या है पूरा मामला

- बांसुरी स्वराज की सफाई
- आतिशी के आरोप पर सांसद का पलटवार
- सीएम फेस को लेकर सस्पेंस जारी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अब मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस जारी है। इस क्रम में दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी मार्लेना ने भारतीय जनता पार्टी पर सीएम के लिए झगड़े के आरोप लगाए थे। अब इसी बयान पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि जो भी सीएम बनेगा वह सुनिश्चित करगा कि दिल्ली देश की विकसित राजधानी बने।
बांसुरी स्वराज की सफाई
बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि हमारे विधायक दल की बैठक में शीर्ष नेतृत्व की सहमति से इस पर फैसला लिया जाएगा। मैं, आपको और दिल्ली की जनता को आश्वस्त करती हूं कि भारतीय जनता पार्टी से जो भी समर्पित और मेहनती कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेगा, वह निश्चित रूप से यह सुनिश्चित करेगा कि दिल्ली एक विकसित देश की राजधानी बने।
आतिशी का बीजेपी पर आरोप
आतिशी मार्लेना ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि पार्टी में सीएम को लेकर झगड़ा हो रहा है। इतना ही नहीं बल्कि कौन सा मंत्री पद किसको मिलेगा? इसको लेकर भी विवाद जारी है। मार्लेना ने कहा कि भाजपा के सूत्रों से जानकारी मिली है कि पार्टी ने जो भी वादे चुनाव से पहले दिल्ली वालों से किए हैं वह उसे पूरा नहीं करेंगे।
Created On :   14 Feb 2025 4:37 PM IST