दिल्ली सियासत: 'केवल 4 दिन बाकी' दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी का दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पूर्व CM ने बीजेपी को क्या दिलाया याद?

- आतिशी ने किया विरोध प्रदर्शन
- महिलाओं की स्कीम को लेकर हंगामा
- दिल्ली में गरमाई सियासत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने मंगलवार (4 मार्च) को दिल्ली की सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट किया। उन्होंने सरकार को याद दिलाया कि महिला सम्मान योजना लागू करने में सिर्फ चार दिन का समय बाकी है। आतिशी ने महिला प्रदर्शनकारियों के साथ हाथों में बैनर लेकर प्रदर्शन किया। बैनर में लिखा था 'बस 4 दिन और'। आपको बता दें कि, इस योजना को लेकर काफी समय से सियासत हो रही है।
आतिशी का विरोध प्रदर्शन
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि हम प्रदर्शन नहीं, इंतजार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि 8 मार्च को 2,500 रुपए की पहली किश्त आएगी। उन्होंने कहा था कि यह मोदी की गांरटी है। हम इंतजार कर रहे हैं कि 4 दिन के अंदर महिलाओं को पहली किश्त मिले।
बीजेपी की योजना पर सियासत
दिल्ली सरकार की महिलाओं वाली स्कीम पर लंबे समय से सियासत जारी है। आतिशी ने बीजेपी पर आरोप लगाया था कि भाजपा की दिल्ली सरकार ने पहले दिन से ही दिल्लीवालों को धोखा देना शुरू कर दिया। चुनाव से पहले पीएम मोदी और सभी भाजपा नेताओं ने वादा किया था कि पहली कैबिनेट में ही दिल्ली की हर महिला को ₹2500 महीना देने की योजना पास करेंगे। लेकिन पहली कैबिनेट में इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ। दुख की बात है कि एक महिला मुख्यमंत्री ने महिलाओं से किया अपना वादा, पहले दिन ही तोड़ दिया।
इसी मामले को लेकर आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को चिट्ठी भी लिखी थी और आप के विधायकों से मिलने का समय भी मांगा था।
Created On :   4 March 2025 3:12 PM IST