FIR against Abu Azmi: औरंगजेब को महान बताने वाले अबू आजमी की बढ़ी मुश्किलें, शिवसेना नेता ने मुंबई में दर्ज कराई शिकायत

औरंगजेब को महान बताने वाले अबू आजमी की बढ़ी मुश्किलें, शिवसेना नेता ने मुंबई में दर्ज कराई शिकायत
  • अबु आजमी की बढ़ी मुश्किलें
  • मुगल शासक की तारीफ वाले बयान पर मचा बवाल
  • मुंबई में दर्ज हुई एफआईआर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अबू आजमी के मुगल शासक औरंगजेब को महान बताने पर सूबे की सियासत गरमाई हुई है। इस बयान को देकर अबू आजमी पर मुश्किलों में घिरते दिख रहे हैं। दरअसल, मुंबई में शिवसेना के प्रवक्ता किरण पावसकर ने सपा नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि अबू आजमी ने जो कुछ भी बोला है, वह गलत है। मेरी मांग है कि उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज हो। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस कल से इस मामले की जांच शुरू कर देगी।

विधानसभा में उठेगा मुद्दा

शिवसेना प्रवक्ता ने यह भी कहा कि यह मुद्दा विधानसभा में भी उठेगा। अगर कोई व्यक्ति हमारे देश के महापुरुषों का अपमान करेगा, तो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उनके खिलाफ कार्रवाई हो, इसके लिए डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे जैसे नेता ने आवाज उठाई है।

क्या था अबू आजमी का बयान?

सपा नेता अबु आजमी ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए। औरंगज़ेब कोई क्रूर शासक नहीं थे। उन्‍होंने यहां तक दावा क‍िया क‍ि बनारस में जब एक पंडित की बच्‍ची के साथ उसके सिपहसालार ने बदतमीजी की करने की कोश‍िश की तो औरंगजेब ने उस सिपहसालार को दो हाथ‍ियों के बीच बंधवाकर मरवा डाला। बाद में उन पंड‍ितों ने औरगंजेब के ल‍िए मस्‍ज‍िद बनाकर भेंट क‍िया। वो अच्छे प्रशासक थे, जो उन्होंने किया वो सही किया। अगर कोई और राजा होता वो वो भी वही करता।

डिप्टी सीएम शिंदे ने भी साधा निशाना

राज्य के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे उनके इस बयान पर भड़क उठे हैं। उन्होंने कहा कि सपा नेता की हिम्मत कैसे होती है औरंगजेब जैसे क्रूर शासक की तारीफ में कसीदे पढ़ने की। इसके साथ ही शिंदे ने उन पर देशद्रोह का मामला दर्ज कराने की मांग की।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने कहा कि अबू आजमी हमेशा ऐसा आपत्तिजनक बयान देते रहते हैं। जिसने हमारे महाराज को तकलीफ दी वो कैसे बड़ा हो सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसा बयान देने वाला कोई भी हो उस पर तुरंत केस दर्ज हो।

Created On :   4 March 2025 2:07 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story