राजनीति: दिल्ली में भाजपा की जीत हिमाचल प्रदेश में जश्न का माहौल, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां

दिल्ली में भाजपा की जीत हिमाचल प्रदेश में जश्न का माहौल, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां
दिल्ली में भाजपा की जीत के बाद देवभूमि हिमाचल प्रदेश में जश्न का माहौल है। शनिवार को मंडी जिला के नगर परिषद क्षेत्र सुंदरनगर के महाराणा प्रताप चौक पर जश्न का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश भाजपा मुख्य प्रवक्ता और विधायक सुंदरनगर राकेश जम्वाल ने हिस्सा लिया।

मंडी, 8 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में भाजपा की जीत के बाद देवभूमि हिमाचल प्रदेश में जश्न का माहौल है। शनिवार को मंडी जिला के नगर परिषद क्षेत्र सुंदरनगर के महाराणा प्रताप चौक पर जश्न का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश भाजपा मुख्य प्रवक्ता और विधायक सुंदरनगर राकेश जम्वाल ने हिस्सा लिया।

इस दौरान जिला भाजपा सुंदरनगर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया।

मीडिया से बात करते हुए राकेश जम्वाल ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की विधानसभा चुनावों में जीत हुई है। देश की राजधानी दिल्ली को 11 वर्षों से केजरीवाल सरकार ने लूटने का काम किया है। ऐसे में दिल्ली की जनता ने इस बार विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी पर अपना विश्वास जताया है।

उन्होंने आगे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली चुनाव भाजपा ने जीता है। देश की जनता भ्रष्टाचार को कभी माफ नहीं करती है, क्योंकि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम और अन्य बड़े नेता चुनावों में हार गए हैं।

राकेश जम्वाल ने दिल्ली चुनावों में भाजपा की जीत पर मतदाताओं, पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया है।

राकेश जम्वाल ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा की हार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान हिमाचल प्रदेश में आकर महिलाओं और लोगों के साथ झूठ बोलने का परिणाम कांग्रेस नेत्री अलका लांबा को भुगतना पड़ा। इस विधानसभा चुनाव में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव-दर-चुनाव कांग्रेस पार्टी का अस्तित्व खत्म होता जा रहा है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेताओं को भी हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को हार मिली है। मनीष सिसोदिया भी जंगपुरा सीट से चुनाव हार चुके हैं। कुल मिलाकर यह रुझान भाजपा के लिए बहुत उत्साहित करने वाले हैं और पार्टी 27 साल बाद राजधानी दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 Feb 2025 6:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story