राजनीति: एनडीए संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में ऐलान, 'डबल इंजन' की सरकार में बिहार का हो रहा विकास

एनडीए संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में ऐलान, डबल इंजन की सरकार में बिहार का हो रहा विकास
एनडीए संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन का कारवां गुरुवार को किशनगंज और अररिया पहुंचा। तीसरे चरण में कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत सीमांचल के किशनगंज से हुई। किशनगंज के खगड़ा स्थित शहीद अशफाक उल्लाह खां स्टेडियम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला विधानसभा चुनाव विकास एवं सुशासन के संकल्प का चुनाव है।

किशनगंज, 6 फरवरी (आईएएनएस)। एनडीए संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन का कारवां गुरुवार को किशनगंज और अररिया पहुंचा। तीसरे चरण में कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत सीमांचल के किशनगंज से हुई। किशनगंज के खगड़ा स्थित शहीद अशफाक उल्लाह खां स्टेडियम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला विधानसभा चुनाव विकास एवं सुशासन के संकल्प का चुनाव है।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिहार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम न केवल जीतेंगे, बल्कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। एनडीए लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है। एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं का जोश बता रहा है कि सभी कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए को जीत दिलाने के लिए संकल्पित हैं और एनडीए के प्रति उनका समर्पण अद्भुत है।

एनडीए संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि सीमांचल के किशनगंज जिले के भाईचारे से पूरे बिहार के साथ देश को सीख मिलती है। हम लोगों का संकल्प 2025 में फिर से नीतीश कुमार हैं।

उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग बिना काम किए क्रेडिट लेना चाहते हैं। उन्होंने ऐसे लोगों को चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देने का आह्वान करते हुए कहा कि अब बिहार विकास के रास्ते पर आगे चल पड़ा है।

उन्होंने कहा कि एक ओर जहां कार्यकर्ताओं की एकता से एनडीए मजबूत हो रहा है, वहीं विपक्षी दलों का गठबंधन बिखरता जा रहा है। इस संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में कई विधायक और एमएलसी भी पहुंचे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 Feb 2025 7:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story