Breaking News: आज की बड़ी खबरें 9 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

- 9 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 9 Feb 2025 11:10 AM IST
तमिलनाडु में दस छात्राओं का यौन शोषण करने के आरोप में सरकारी स्कूल का शिक्षक गिरफ्तार
तमिलनाडु पुलिस ने सलेम के येरकॉड स्थित एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को दस छात्राओं का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी इलियाकन्नी (37) को शुक्रवार रात येरकॉड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की।
- 9 Feb 2025 11:05 AM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव रीजल्ट
आतिशी आज ही देंगी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
- 9 Feb 2025 10:55 AM IST
हमास को अब सभी बंधकों को रिहा करना होगा अमेरिकी विदेश मंत्री
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कड़े रुख को दोहराते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने हमास को सभी बंधकों को रिहा करने को कहा। उन्होंने तीन बंदियों की वापसी के बाद सभी इजरायली बंधकों की तत्काल रिहाई की अपील की।
- 9 Feb 2025 10:50 AM IST
मिल्कीपुर उपचुनाव में अपनी शर्मनाक हार पर सपा जनता को जवाब दे मायावती
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मिल्कीपुर में सपा की हार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा की इतनी शर्मनाक हार कैसे हुई, इसके जवाब का जनता को इंतजार है।
- 9 Feb 2025 10:46 AM IST
नई दिल्ली सीट जीतने के बाद पैतृक गांव मुंडका पहुंचे प्रवेश वर्मा, बोले 'दिल्ली को सुंदर शहर बनाएंगे'
नई दिल्ली विधानसभा सीट से जीत के बाद भाजपा नेता प्रवेश वर्मा रविवार को अपने पैतृक गांव मुंडका पहुंचे। यहां उन्होंने भैरव मंदिर में मत्था टेका और बाद में घेवरा स्थित साहिब सिंह वर्मा की समाधि पर गए।
- 9 Feb 2025 10:40 AM IST
बीजेपी की जीत पर खुश हुईं कंगना रनौत, 'दिल्ली' को दी 'बधाई'
अभिनेत्री और लोकसभा क्षेत्र मंडी की सांसद कंगना रनौत ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली बंपर जीत पर खुशी जताई है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर शेयर कर बधाई दी है। इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर को शेयर करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा, " बधाई दिल्ली।"
- 9 Feb 2025 10:40 AM IST
स्वाति मालीवाल ने हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना, कहा- सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से ही आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल अपनी ही पार्टी को लगातार घेर रही हैं। इस बीच, राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनकी मां भी उनके साथ मौजूद रहीं।
- 9 Feb 2025 10:35 AM IST
हरदोई में डंपर और पीएनजी गैस टैंकर की भिड़ंत, गैस लीक होने से हाईवे बंद
उत्तर प्रदेश के हरदोई में डंपर और पीएनजी गैस टैंकर की भीषण टक्कर हुई, जिसके बाद गैस लीक होने लगी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हाईवे को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया।
- 9 Feb 2025 10:33 AM IST
अरविंद केजरीवाल को हराने के बाद गांव पहुंचे प्रवेश वर्मा, लोगों से मिले, जानें क्या कहा?
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों का एलान कल यानि शनिवार (8 फरवरी) को हुआ। नई दिल्ली से चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा अपने पैतृक गांव मुंडका पहुंचे। वहां वह लोगों से भी मिले। वर्मा ने लोगों को बताया कि बाहरी दिल्ली की सारी सीटें बीजेपी के खाते में आई हैं। उन्होंने कहा कि मैं आपको धन्यवाद देता हूं। आपने हमें दिलवाई है। सभी विधायक मिलकर काम करेंगे। भाजपा सरकार के सामने बहुत सारी चुनौतियां हैं। हम दिल्ली को सुंदर राजधानी बनाएंगे।
Created On :   9 Feb 2025 8:00 AM IST