Breaking News: आज की बड़ी खबरें 9 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

- 9 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 9 Feb 2025 12:46 PM IST
बीजेपी उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली ने उपराज्यपाल से की मुलाकात
गांधीनगर से भाजपा के विजयी उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली ने उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना से मुलाकात पर कहा, "यह बस एक शिष्टाचार मुलाकात थी।
- 9 Feb 2025 12:39 PM IST
आप के दिग्गज नेता पहुंचे अरविंद केजरीवाल के घर
AAP सांसद संजय सिंह, बाबरपुर विधानसभा सीट से विजयी उम्मीदवार गोपाल राय और AAP के महासचिव संदीप पाठक समेत AAP नेता दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे।
- 9 Feb 2025 12:30 PM IST
दिल्ली को विकास की पटरी पर दौड़ाएंगे- अनुराग ठाकुर
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैं दिल्ली की जनता का आभार प्रकट करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्लीवासियों से वादा किया था कि दिल्ली को विकास की पटरी पर तेजी से दौड़ाएंगे और विकसित दिल्ली बनाकर दिखाएंगे।
- 9 Feb 2025 12:19 PM IST
प्रवेश वर्मा पहुंचे राज निवास
नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा राज निवास पहुंचे। कल दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा 70 में से 48 सीटें जीतकर विजयी हुई।
- 9 Feb 2025 12:05 PM IST
छत्तीसगढ़ में 12 नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर
- 9 Feb 2025 12:00 PM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने CM पद से दिया इस्तीफा
- 9 Feb 2025 11:53 AM IST
उत्तराखंड 'नेशनल गेम्स 2025' का समापन समारोह होगा बेहद खास, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि
उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल (नेशनल गेम्स 2025) का आयोजन जारी है। अब नेशनल गेम्स 2025 के समापन समारोह के लिए विशेष तैयारी की जा रही है। उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों के साथ बैठक की और कार्यक्रम की रूपरेखा तय की।
- 9 Feb 2025 11:39 AM IST
हरियाणा, महाराष्ट्र के बाद दिल्ली पहुंची 'जलेबी', सीएम सैनी बोले, 'पीएम मोदी जो कहते हैं वह करते हैं'
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न जलेबी बांट कर किया है। साथ ही दावा किया है कि लोग इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर जाना भूलेंगे और यमुना किनारे घूमने जाएंगे क्योंकि, यह मोदी की गारंटी है। पीएम मोदी ने कहा है कि यमुना साफ होगी तो मतलब साफ होगी।
- 9 Feb 2025 11:20 AM IST
बाडा के दमदार प्रदर्शन ने एमआई केप टाउन को पहला एसए20 खिताब दिलाया
एमआई केपटाउन के दिग्गज तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार शाम अपनी टीम को एसए20 का खिताब दिला दिया। यह मुकाबला वांडरर्स में खेला गया था।
Created On :   9 Feb 2025 8:00 AM IST