Breaking News: आज की बड़ी खबरें 9 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

- 9 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 9 Feb 2025 10:27 AM IST
महाकुंभ 2025 देश के कोने-कोने से आ रहे लाखों श्रद्धालु
संगम नगरी प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 में रोजाना लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। देश के कोने-कोने से पहुंच श्रद्धालु संगम में पवित्र स्नान कर रहे हैं। लोगों को मेला क्षेत्र की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था अच्छी लग रही है। अयोध्या से आए एक युवा श्रद्धालु यश ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया, "कुंभ की व्यवस्था बहुत ही बेहतरीन रही है। महाकुंभ का प्रभाव अयोध्या में भी अच्छा-खासा देखने को मिल रहा है। पिछले एक महीने से बहुत भीड़ उमड़ी है। हमने महाकुंभ को लेकर बहुत तारीफ सुनी थी, इसलिए आज समय निकालकर हम यहां पहुंचे हैं। साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखा गया है।
- 9 Feb 2025 10:19 AM IST
कांगो संघर्ष के दौरान मारे गए विभिन्न देशों के 18 सैनिक, पोस्टमार्टम के बाद शव भेजे जाएंगे वतन
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में हुए संघर्ष के दौरान विभिन्न अफ्रीकी देशों के 18 सैनिक मारे गए थे। एक अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए युगांडा भेजा गया है। युगांडा के विदेश राज्य मंत्री हेनरी ओकेलो ओरीम ने टेलीफोन के माध्यम से समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, "मृतक सैनिक, लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में दक्षिणी अफ्रीकी विकास समुदाय मिशन का हिस्सा थे। सैनिकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए कंपाला स्थित मुलागो नेशनल रेफरल अस्पताल के शवगृह भेजा गया है।"
- 9 Feb 2025 9:57 AM IST
आतिशी ने सौंपेगी इस्तीफा
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी आज सुबह 11 बजे LG को सौंपेगी इस्तीफा
- 9 Feb 2025 9:48 AM IST
बीजेपी की जीत पर खुश हुई कंगना रनौत, 'दिल्ली' को दी 'बधाई'
अभिनेत्री और लोकसभा क्षेत्र मंडी की सांसद कंगना रनौत ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली बंपर जीत पर खुशी जताई है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर शेयर कर बधाई दी है।
- 9 Feb 2025 9:16 AM IST
लेबनान की बेका घाटी में हिजबुल्लाह के ठिकाने पर हमने हमला किया इजरायल
इजरायली सेना ने कहा कि उसकी वायु सेना ने पूर्वी लेबनान की बेका घाटी में हिजबुल्लाह के एक ठिकाने पर हमला किया। इजरायल डिफेंस फोर्सेस (आईडीएफ) ने शनिवार को एक बयान में कहा कि हमले का लक्ष्य हिजबुल्लाह का "हथियार निर्माण और भंडारण स्थल" था।
- 9 Feb 2025 9:01 AM IST
बिहार के पटना में आज निकाली जाएगी धोबी अधिकार रैली
बिहार की राजधानी पटना से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पटना के गांधी मैदान में शनिवार को धोबी अधिकार रैली निकाली जाएगी।
- 9 Feb 2025 8:47 AM IST
महाकुंभ में स्नान करने जाएंगे डिप्टी सीएम डी. के. शिवकुमार
उत्तरप्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में श्रद्धालुओं का जमावड़ा उमड़ा रहा है। देश और दुनिया के कई जगहों से लोग महाकुंभ में स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस बीच शनिवार को कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी. के. शिवकुमार महाकुंम में स्नान करने जाएंगे।
- 9 Feb 2025 8:36 AM IST
बनासकांठा में नेशनल हाइवे पर डंपर पलटने से 4 लोगों की मौत
गुजरात के अहमदाबाद के बनासकांठा में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। बनासकांठा के नेशनल हाइवे पर डंपर पलटने से 4 लोगों की जान चली गई है।
Created On :   9 Feb 2025 8:00 AM IST