Breaking News: आज की बड़ी खबरें 9 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

- 9 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 9 Feb 2025 2:53 PM IST
नवी मुंबई रोड रेज में हत्या मामला, किरीट ने जताया दुख
भाजपा नेता किरीट सोमैया ने रविवार को नवी मुंबई में शिव कुमार शर्मा के परिवार से मुलाकात की। शिव कुमार शर्मा की दो अज्ञात दोपहिया वाहन सवारों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने घटना पर दुख जताया है।
- 9 Feb 2025 2:45 PM IST
रांची में बर्ड फ्लू की हुई पुष्टि के बाद राज्य में अलर्ट
रांची के बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित वेटनरी कॉलेज के पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू से चाइनीज नस्ल वाली गिनी फाउल पक्षियों की मौत के बाद पशुपालन निदेशालय ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया है। इस पोल्ट्री फॉर्म के दस किलोमीटर दायरे के इलाके को सर्विलांस क्षेत्र घोषित किया गया है।
- 9 Feb 2025 2:35 PM IST
यूपीए के उतार-चढ़ाव के दौर से निकला कृषि क्षेत्र
कृषि क्षेत्र के प्रदर्शन पर कांग्रेस के दावों की पोल खोलते हुए भाजपा ने अपनी फैक्टशीट में कहा कि सरकार की ओर से बजटीय सपोर्ट दिए जाने के कारण हाल के वर्षों में कृषि क्षेत्र की विकास दर मजबूत रही है।
- 9 Feb 2025 2:23 PM IST
यूसीसी को लेकर क्या बोले उत्तराखंड सीएम
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आजादी के बाद देश के सभी संकल्प जिसमें धारा 370, तीन तलाक, राम मंदिर, CAA और UCC लागू करने की शुरूआत देवभूमि उत्तराखंड से हुई है। UCC की गंगा देश को जल जीवन देने का काम करेगी। मैं गुजरात सरकार और वहां के मुख्यमंत्री को बधाई देता हूं कि उन्होंने वहां भी कमेटी बनाई है। देश के अन्य राज्य भी इस दिशा में काम करेंगे।
- 9 Feb 2025 2:07 PM IST
हम चाहते थे आप जीते- अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि हम चाहते थे कि दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी जीते, लेकिन भाजपा जीती। लोकतंत्र में हमें जनता के जनादेश को स्वीकार करते हैं। हार बहुत कुछ सिखाती है और आने वाले दिनों में INDIA गठबंधन और मजबूत होगा। मिल्कीपुर उपचुनाव में चुनाव नहीं लूट थी। जनता ने इसे देखा है। जो लोग कह रहे हैं कि हमने अयोध्या की सीट (लोकसभा में) हारने का बदला ले लिया है, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि आप अयोध्या से बदला नहीं ले सकते
- 9 Feb 2025 1:54 PM IST
दिल्ली के उपराज्यपाल से मिले प्रवेश वर्मा
दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत मिलने के बाद दिल्ली भाजपा के नेताओं ने रविवार को उपराज्यपाल के आधिकारिक निवास राज भवन पहुंचे। भाजपा नेताओं ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया। इससे पहले आतिशी ने अपना त्यागपत्र एलजी को सौंपा था।
- 9 Feb 2025 1:26 PM IST
बिहार विधानसभा चुनाव पर संजय झा का बयान
राज्यसभा सांसद और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने रविवार को कहा कि लोकसभा चुनाव परिणाम हो, बिहार की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम या दिल्ली का चुनाव परिणाम हो, यह आने वाले बिहार विधानसभा के परिणाम का सिग्नल है।
- 9 Feb 2025 1:19 PM IST
दिल्ली में विपक्ष नहीं हुआ एकजुट, संदीप देशपांडे का बयान आया सामने
मनसे नेता संदीप देशपांडे ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा की प्रचंड जीत की वजह विपक्ष में एकजुटता के अभाव को बताया है । उनके मुताबिक अगर विपक्षी गठबंधन साथ मिलकर लड़ता तो स्थिति कुछ और होती।
- 9 Feb 2025 1:03 PM IST
बाबा का आशीर्वाद सदा ही मुझ पर है- कुमार विश्वास
कवि कुमार विश्वासने कहा कि बाबा का आशीर्वाद सदा ही मुझ पर है और उनमें मेरी आस्था सदैव दृढ़ है। मैं जब भी इस क्षेत्र से गुज़रा तो मैं बाबा के दर्शन के लिए उपस्थित हुआ हूं। बाबा धाम में बाबा की पूजा और अभिषेक किया।
- 9 Feb 2025 12:53 PM IST
कैलाश गहलो पहुंचे राज निवास
बिजवासन विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार कैलाश गहलोत राज निवास पहुंचे। कैलाश गहलोत ने कहा कि मैं यहां उपराज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात के लिए आया हूं।
Created On :   9 Feb 2025 8:00 AM IST