Breaking News: आज की बड़ी खबरें 8 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 8 April 2025 2:24 PM IST
Satna News: 47 लाख की चोरी के मामले में फरार दो और आरोपी गिरफ्तार
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी आबकारी में रहने वाले अधिवक्ता रावेन्द्रनाथ पुत्र रेखनलाल श्रीवास्तव 56 वर्ष के घर में डेढ़ महीने पहले सूने घर का ताला तोडक़र नकदी और गहनों समेत 46 लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
- 8 April 2025 2:15 PM IST
Satna News: नकली सोना देकर असली गोल्ड ठगी के मामले में सगे भाई गिरफ्तार
सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत सराफा कारोबारियों को नकली गोल्ड देकर सोने के असली आभूषण ठगने के मामले में पुलिस ने सगे भाइयों को जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया।
- 8 April 2025 2:05 PM IST
Jabalpur News: गर्मी की आहट-पूरी नहीं भर रहीं टंकियां, शहर में 10 से 15 मिनट आ रहे नल
गर्मी की आहट शुरू होते ही शहर में जलसंकट शुरू हो गया है। शहर के कई क्षेत्रों में पानी की टंकियां पूरी नहीं भरी जा रही हैं। इसके कारण 10 से 15 मिनट ही नल आ रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि शहर में 63 पानी की टंकियां होने के बाद भी हर साल गर्मियों में जलसंकट छा जाता है।
- 8 April 2025 1:55 PM IST
Jabalpur News: कुछ अलग करने की चाहत से बनाया अतिथि द एथिनिक स्टूडियो को ब्रांड
त्योहार या शादी समारोह के मौके हर कोई खुद को अलग दिखाना चाहता है। इसमें सबसे प्रमुख होता है व्यक्ति का पहनावा। भारतीय परिधान हों या वेस्टर्न ड्रेस आज के युग में हर घंटे नई डिजाइनें लोगों का मन भटका देती हैं, ऐसे में कपड़ों का चयन करना बेहद कठिन हो चुका है।
- 8 April 2025 1:45 PM IST
Jabalpur News: निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने बीमित को नहीं दिया क्लेम
बीमा कंपनी आम लोगों को सहयोग देने का वादा करते हुए स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी बेचती है। प्रीमियम जमा होने के बाद जिम्मेदार अपने वादों से मुकर जाते हैं। अस्पताल में कैशलेस नहीं किया जाता है और बिल सबमिट करने पर अनेक प्रकार की खामियां निकाली जाती हैं।
- 8 April 2025 1:34 PM IST
Jabalpur News: अफसरों ने पैदल घूमकर जिन अतिक्रमणों को हटवाया वे फिर से जम गए, जनता की आफत
शहर के पुराने बाजारों की ट्रैफिक व्यवस्था में सबसे बड़ा रोड़ा सड़कों तक फैला अतिक्रमण है। खासकर गंजीपुरा नार्मल स्कूल रोड, लार्डगंज से बड़ा फुहारा और अंधेरदेव के आसपास का एरिया, जहां लगभग हर मुख्य दुकान के बाहर सब्जी-फल के साथ सीजनल कपड़ों के ठेले लगे रहते हैं।
- 8 April 2025 1:25 PM IST
Jabalpur News: शाम की ओपीडी में चिकित्सक दिखे तो मरीजों को मिली राहत
जिला अस्पताल विक्टाेरिया में कागजों पर चल रही ईवनिंग ओपीडी अब धरातल पर दिखने लगी है। शाम की ओपीडी से गायब चिकित्सकों को लेकर भास्कर ने प्रमुखता से मुद्दा उठाया था, जिसके बाद प्रबंधन ने कड़ाई के साथ ईवनिंग ओपीडी में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए थे।
- 8 April 2025 1:15 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 08-अप्रैल-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.79 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 6 अप्रैल 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 31 मार्च 2025 को औसतन 92.70 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में 0.09 प्रतिशत बढ़ी हैं। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 8 April 2025 1:05 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 08-अप्रैल-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.44 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल 6 अप्रैल 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 मार्च 2025 को औसतन 107.35 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में 0.09 प्रतिशत बढ़ीं। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 8 April 2025 1:00 PM IST
वक्फ बिल की कॉपी फाड़ना असंवैधानिक: पाल
बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि, विधानसभा में वक्फ बिल की कॉपी फाड़ी गई, यह असंवैधानिक है।
Created On :   8 April 2025 8:00 AM IST