Breaking News: आज की बड़ी खबरें 8 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 8 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव
08 अप्रैल2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.

Live Updates

  • 8 April 2025 5:38 PM IST

    डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में भिड़ेंगे दो 'किंग्स'

    आईपीएल 2025 में आज यानी मंगलवार 8 अप्रैल को डबल हेडल मैच खेले जा रहे हैं। दिन का पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने हैं। वहीं, दिन का दूसरा मैच टूर्नामेंट के इतिहास की सफलतम टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। बता दें, पांच बार की चैंपियन सीएसके के लिए मौजूदा सीजन कुछ खास नहीं रहा है। उन्हें अब तक खेले गए चार में से तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, पंजाब किंग्स की शुरुआत तो ठीक रही थी लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने पिछले मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

  • 8 April 2025 5:15 PM IST

    IPL 2025 - LSG ने KKR के सामने खड़ा किया 239 रनों का टारगेट

    आईपीएल 2025 के 21वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने हैं। दोनों टीमों के बीच कोलकाता क ऐतिहासिक ईडन गार्डन में खेले जा रहे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेटों के नुकसान पर 238 रन बनाए। इसी के साथ उन्होंने केकेआर के सामने 239 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट सेट किया है। टीम को इतने बड़े स्कोर तक पहुंचाने में बल्लेबाज निकोलस पूरन की 87 रनों की नाबाद तूफानी पारी और मिशेल मार्श की 87 रनों की अर्धशतकीय पारी की अहम भूमिका रही। 

  • 8 April 2025 4:59 PM IST

    IPL 2025 - LSG ने पार किया 200 रनों का आंकड़ा

    आईपीएल 2025 में आज यानी मंगलवार 8 अप्रैल को डबल हेडर मुकाबला खेला जा रहा है। दिन का पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले जा रहे मैच में केकेआर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। टीम ने ये आंकड़ा 18वें ओवर के तीसरी गेंद पर पार किया। 

  • 8 April 2025 4:56 PM IST

    तमिलनाडु के राज्यपाल के 10 व‍िधेयकों को राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए लंब‍ित रखने का फैसला अवैध सुप्रीम कोर्ट

    उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि द्वारा 2023 में 10 विधेयकों को राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए आरक्षित रखने के कदम को अवैध और गलत करार दिया। न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर. महादेवन की पीठ ने फैसला सुनाया कि विधानसभा द्वारा दोबारा पारित क‍िसी व‍िधेयक को राष्ट्रपति के लिए आरक्षित रखने का अध‍िकार राज्यपाल के पास नहीं है। फैसले में कहा गया क‍ि राज्यपाल द्वारा 10 विधेयकों को राष्ट्रपति की स्वीकृति के लिए आरक्षित रखना अवैध है, इसलिए इसे रद्द किया जाना चाहिए।

  • 8 April 2025 4:49 PM IST

    IPL 2025 - लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा बड़ा झटका

    IPL 2025 में आज डबल हेडर है। पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। कोलकाता ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम ने अपना तीसरा विकेट मिशेल मार्श के रूप में गंवा दिया है। दरअसल, 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर कोलकाता के गेंदबाज आंद्रे रसल ने उनका शिकार किया। मार्श ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए काफी शानदार बल्लेबाजी की और 48 गेंदों में 5 छक्के और 6 चौकों की मदद से कुल 81 रन बनाए। 

  • 8 April 2025 4:42 PM IST

    राजस्थान के गेंदबाजों के सामने गुजरात के बल्‍लेबाजों की परीक्षा (प्रीव्यू)

    आईपीएल 2025 में बुधवार को शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस (जीटी) अपने घर में राजस्‍थान रॉयल्‍स का सामना करेगी। जीटी इस समय बहुत ही अच्‍छी लय से गुजर रही है। उनके सभी खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं, दूसरी ओर राजस्‍थान रॉयल्‍स (आरआर) ने भी पंजाब किंग्‍स के खिलाफ जीत हासिल करके जीत का रास्‍ता पकड़ लिया है। गिल और सैमसन की टीमों के बीच धमाकेदार मुकाबला देखने को मिलेगा। इस मैच से जुड़ी टीम न्यूज और संभावित XII पर नजर डालते हैं।

  • 8 April 2025 4:01 PM IST

    IPL 2025 - लखनऊ की शानदार शुरुआत, पॉवरप्ले में बिना विकेट गंवाए 59 रन बनाए

    IPL 2025 में आज डबल हेडर है। पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। कोलकाता ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ की शुरुआत अच्छी रही। टीम ने पॉवरप्ले यानी 6 ओवर में बिना विकेट खोए 59 रन बना लिए हैं। ऐडन मार्करम और मिचेल मार्श क्रीज पर हैं।

  • बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2025 ट्रीसा और गायत्री ने अपने नाम वापस ले लिए
    8 April 2025 3:07 PM IST

    बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2025 ट्रीसा और गायत्री ने अपने नाम वापस ले लिए

    Key Points

    • बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप 2025 में ट्रीजा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने हिस्सा नहीं लिया है।
    • सत्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी भी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हैं।
    • भारतीय खिलाड़ी अच्छी शुरुआत की उम्मीद कर रहे हैं, जिसमें पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन जैसे नाम शामिल हैं।
    • टूर्नामेंट 8 अप्रैल, 2025 को निंबो, चीन में शुरू हुआ।

    टूर्नामेंट का परिचय

    बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप 2025 एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है, जो 8 अप्रैल, 2025 को निंबो, चीन में शुरू हुआ। यह एशियाई बैडमिंटन के लिए एक प्रतिष्ठित मंच है, जहां दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भाग लेते हैं। भारतीय टीम इस बार कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के अभाव में भी अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद कर रही है।

    भारतीय खिलाड़ियों की स्थिति

    भारतीय दल में कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं, लेकिन महिला युगल की शीर्ष जोड़ी ट्रीजा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। इसके अलावा, पुरुष युगल की विश्व चैंपियन जोड़ी सत्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी चोट के कारण बाहर हैं। इसके बावजूद, पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय जैसे खिलाड़ी भारतीय चुनौती को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं।

    पहला दौर और अपेक्षाएँ

    पहले दौर में, एचएस प्रणय का सामना चीन के लू ग्वांग ज़ू से होगा, जबकि लक्ष्य सेन चीनी ताइपे के चिया हाओ ली से भिड़ेंगे। पीवी सिंधु इंडोनेशिया की एस्टर नुरुमी त्री वर्दोयो से खेलेंगी। भारतीय टीम इस सीजन में अपने प्रदर्शन में सुधार की उम्मीद कर रही है और एक मजबूत शुरुआत की तलाश में है।

  • गूगल ने एआई मोड में मल्टीमॉडल सर्च को शामिल किया है और इमेज-आधारित सर्च की शुरुआत की है।
    8 April 2025 2:35 PM IST

    गूगल ने एआई मोड में मल्टीमॉडल सर्च को शामिल किया है और इमेज-आधारित सर्च की शुरुआत की है।

    Key Points

    • गूगल ने 7 अप्रैल, 2025 को अपने एआई मोड में मल्टीमॉडल सर्च जोड़ा, जो छवि-आधारित खोज की सुविधा देता है।
    • उपयोगकर्ता अब छवियों को अपलोड कर प्रश्न पूछ सकते हैं और विस्तृत उत्तर प्राप्त कर सकते हैं।
    • यह सुविधा गूगल लेंस और गेमिनी एआई मॉडल पर आधारित है, जो छवियों को समझने में मदद करती है।
    • यह अभी अमेरिका में गूगल लैब्स उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है, और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

    गूगल का नया अपडेट

    गूगल ने हाल ही में अपने एआई मोड में एक महत्वपूर्ण अपडेट जोड़ा है, जो मल्टीमॉडल सर्च की सुविधा प्रदान करता है। इसका मतलब है कि अब आप छवियों को अपलोड करके या फोटो खींचकर उसके बारे में प्रश्न पूछ सकते हैं, और एआई मोड आपको विस्तृत, संदर्भ-समृद्ध उत्तर देगा। यह सुविधा विशेष रूप से उपयोगी है यदि आप किसी दृश्य को समझना चाहते हैं, जैसे कि पुस्तकों की सूची से समान पुस्तकों की सिफारिश पाना।

    तकनीकी विवरण

    यह अपडेट गूगल लेंस और गूगल के गेमिनी एआई मॉडल पर आधारित है। गूगल लेंस छवियों में वस्तुओं की पहचान करता है, जबकि गेमिनी एआई मॉडल छवि के संपूर्ण दृश्य को समझता है, जिसमें वस्तुओं के बीच संबंध, रंग, आकार और व्यवस्था शामिल हैं। यह तकनीक "query fan-out" का उपयोग करती है, जिससे कई उप-प्रश्न पूछे जाते हैं और अधिक सटीक उत्तर दिए जाते हैं।

    उपयोगकर्ता प्रतिक्रिया और उपलब्धता

    प्रारंभिक उपयोगकर्ताओं से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, जिसमें डिज़ाइन की सरलता, तेज प्रतिक्रिया समय और जटिल प्रश्नों को समझने की क्षमता की प्रशंसा की गई है। औसतन, एआई मोड में किए गए प्रश्न पारंपरिक सर्च प्रश्नों की तुलना में दो गुना लंबे हैं। यह सुविधा अभी अमेरिका में गूगल लैब्स प्रोग्राम के माध्यम से उपलब्ध है, और गूगल उपयोगकर्ता प्रतिक्रिया के आधार पर इसे सुधार रहा है।

  • 8 April 2025 2:35 PM IST

    Seoni News: तालाब मेें नहाने गए बालक की डूबने से हुई मौत

    गांव किनारे तालाब में नहाने गए एक 10 वर्षीय बालक की नहाते समय डूबने से मौत हो गई। कान्हीवाड़ा थाना प्रभारी प्रीतम तिलगाम ने बताया कि ग्राम कामना निवासी गौरव पिता चन्द्रशेखर भलावी (10) सोमवार की सुबह अकेले तालाब में नहाने जा रहा हूं कहकर घर से निकला था, लेकिन काफी देर तक जब वह घर नही लौटा तो उसकी मां उसे ढूंढते हुए तालाब पहुंची।

Created On :   8 April 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story