Breaking News: आज की बड़ी खबरें 8 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 8 April 2025 12:55 PM IST
स्कूल में लगी भीषण आग
पवन कल्याण के बेटे के स्कूल में भीषण आग लगी, झुलसने से गंभीर रूप से हुआ घायल
- 8 April 2025 12:50 PM IST
बिहार में मंत्रियों के वेतन भत्ते में इजाफा
बिहार में नीतीश कैबिनेट बैठक में मंत्रियों के वेतन भत्ते में इजाफा पर मुहर लग गई है।
- 8 April 2025 12:45 PM IST
इल्तिजा मुफ्ती बोले सत्ता के नशे में चूर NC सरकार
इल्तिजा मुफ्ती ने कहा है कि, NC सरकार सत्ता के नशे में चूर है, BJP के वक्फ एक्ट का कर रही समर्थन।
- 8 April 2025 12:40 PM IST
प्रिंस शेख भारत पहुंचे
दुबई क्राउन प्रिंस शेख हमदान भारत की पहली आधिकारिक यात्रा पर हैं। वे नई दिल्ली पहुंच गए हैं।
- 8 April 2025 12:35 PM IST
सोने की चमक फीकी पड़ी
22 कैरेट गोल्ड की कीमत 82,900 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 90,500 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है।
- 8 April 2025 12:30 PM IST
चांदी की कीमत में राहत
चांदी की कीमत में बीते सत्र के मुकाबले कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। जिसके बाद इसकी कीमत 93,900 रुपए प्रति किलोग्राम है।
- 8 April 2025 12:25 PM IST
घायल बदमाश अस्पताल से फरार
उत्तराखंड के रुड़की में पुलिस ने एनकाउंटर किया, जिसमें बदमाश घायल हुआ और अब वह अस्पताल से फरार हो गया है।
- 8 April 2025 12:20 PM IST
निफ्टी 22500 के पार पहुंचा
आज शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। फिलहाल, निफ्टी 360.15 अंक यानि कि 1.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,521.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 8 April 2025 12:15 PM IST
सेंसेक्स में 1,179 अंकों की तेजी
देश का शेयर बाजार आज बढ़त के साथ खुला। फिलहाल, सेंसेक्स 1,179.39 अंक यानि कि 1.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,317.29 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 8 April 2025 12:10 PM IST
भारतीय रुपया में गिरावट
भारतीय रुपया मंगलवार को 85.88 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले सोमवार की सुबह रुपया 85.74 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को 85.84 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
Created On :   8 April 2025 8:00 AM IST