Breaking News: आज की बड़ी खबरें 8 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 8 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव
08 अप्रैल2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.

Live Updates

  • 8 April 2025 7:23 PM IST

    Shahdol News: 9 साल से बन रही 73 किलोमीटर सडक़ में रोज जुड़ रहे लेटलतीफी के कीर्तिमान

    राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 पर शहडोल से उमरिया के बीच 9 साल से बन रही 73 किलोमीटर सडक़ निर्माण के क्रम में घुनघुटी आरओबी (रेल ओवर ब्रिज) का काम आगे बढ़ाने के लिए अब रेलवे से ब्लॉक का अड़ंगा सामने आ गया।

  • 8 April 2025 7:22 PM IST

    Shahdol News: बटुरा में वृद्ध की हत्या मामले में जेसीबी मालिक को आरोपी नहीं बनाने पर अमलाई पुलिस का तर्क

    बटुरा में एक अप्रैल की रात सोन नदी तट के उपर 61 वर्षीय रामखेलावन वासुदेव (खेल्लू) की हत्या जेसीबी क्रमांक सीजी 16 सीआर 0344 की बकेट मारकर की गई थी। इस मामले में अमलाई पुलिस आरोपी ड्राइवर सूर्यभान और तीन साथी छोटू, कोमल व बच्चू को 5 अप्रैल को गिरफ्तार किया।

  • 8 April 2025 7:22 PM IST

    Shahdol News: ओपीएम से काम कर घर जा रहे युवक को कार ने मारी ठोकर

    ओरियंट पेपर मिल (ओपीएम) से काम कर घर जा रहे युवक दीपक साहू को नेशनल हाइवे-43 पर बकही गांव के समीप तेज रफ्तार ने ठोकर मार दी। इससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

  • 8 April 2025 7:12 PM IST

    IPL 2025- CSK और PBKS की प्लेइंग इलेवन

    चेन्नई सुपर किंग्स

    रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।

    इंपैक्ट सबस्टीट्यूट - शिवम दुबे, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुडा, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज।

    पंजाब किंग्स 

    प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, अजमतुल्लाह उमरजई, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

    इंपैक्ट सबस्टीट्यूट - सूर्यांश शेडगे, लॉकी फर्ग्यूसन, यश रविसिंह ठाकुर, विशाक विजयकुमार, प्रवीण दुबे।

  • 8 April 2025 7:10 PM IST

    IPL 2025 - PBKS ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

    आईपीएल 2025 के डबल हेडर के दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की टक्कर होने वाली है। मुल्लांपुर में खेले जाने वाले मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे होगी। मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतने के बाद टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।


  • 8 April 2025 6:59 PM IST

    IPL 2025 - 15 ओवरों का खेल हुआ समाप्त, टारगेट का पीछा करते हुए KKR ने बनाए 173 रन

    आईपीएल 2025 के 21वें मैच की दूसरी पारी में 15 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। लखनऊ सुपर जायंट्स के दिए 239 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने इन 15 ओवरों में 5 विकेटों के नुकसान पर 173 रन बना लिए हैं। बता दें, शुरुआती दो विकेट गिरने के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम की पारी को काफी शानदार अंदाज में आगे बढ़ाया और 61 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। लेकिन 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर वह शार्दुल ठाकुर का शिकार हो गए। इसके बाद से टीम ने दो ओवरों में दो विकेट गंवाए। इस दौरान रमणदीप सिंह और अंगकृष रघुवंशी पवेलियन लौटे।

  • 8 April 2025 6:40 PM IST

    SIT ने सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क से करीब तीन घंटे की पूछताछ

    पिछले साल नवंबर महीने में संभल में हिंसा हुई थी। जिसे लेकर अब एसआईटी की टीम ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क को थाने बुलाकर तीन घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान उनसे कई सारे सवाल किए गए।

    बता दें कि, नवंबर महीने में संभल के शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़की थी। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया। इसके बाद पूरी देश की नजर भी संभल जामा मस्जिद में सर्वेक्षण के दौरान भड़की हिंसा पर पड़ गई।

  • 8 April 2025 6:12 PM IST

    IPL 2025 - 100 रनों के पार पहुंचा KKR का स्कोर

    आईपीएल 2025 के 21वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के दिए 239 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। टीम ने ये आंकड़ा 8वें ओवर की दूसरी गेंद पर पार किया। अब केकेआर को जीत के लिए 72 गेंदों में 132 रनों की जरूरत है। 

  • 8 April 2025 6:08 PM IST

    IPL 2025 - 30 रन बनाकर आउट हुए सुनील नारायण

    आईपीएल 2025 के 21वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के दिए 239 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपना दूसरा विकेट 7वें ओवर में गंवाया। इस दौरान टीम के सलामी बल्लेबाज सुनील नारायण 30 रन बनाकर गेंदबाज दिग्वेश राठी की गेंद का शिकार हो गए। 

  • 8 April 2025 6:05 PM IST

    IPL 2025 - पॉवर प्ले में KKR ने बनाए 90 रन

    आईपीएल 2025 में आज यानी मंगलवार को डबल हेडर मैच का आयोजन किया गया। दिन के पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 239 रनों का टारगेट खड़ा किया था। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर ने पॉवर प्ले में 1 विकेट के नुकसान पर 90 रन जोड़ लिए हैं। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज सुनील नारायरण ने 30 रन तो कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 35 रन बनाए। 

Created On :   8 April 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story