Breaking News: आज की बड़ी खबरें 6 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 6 April 2025 12:15 PM IST
महाबोधि मंदिर गए मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाबोधि मंदिर गए, बौद्ध भिक्षुओं से लिया आशीर्वाद
- 6 April 2025 11:37 AM IST
लीबियाई सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई
लीबियाई सुरक्षा बलों ने पूर्वी शहर इम्सा के निकट करीब 570 प्रवासियों को किया गिरफ्तार
- 6 April 2025 11:18 AM IST
आतंक और आर्थिक पर यूएस -पाक की चर्चा
ट्रंप सरकार का एक वरिष्ठ अफसर जल्द पाकिस्तान का कर सकता है दौरा
- 6 April 2025 10:52 AM IST
इजराइल में ब्रिटेन सांसदों पर रोक
इजराइली सरकार ने ब्रिटेन की दो सांसदों को अपने देश में एंट्री देने से रोका, यूके ने कहा बेहद चिंताजनक
- 6 April 2025 10:27 AM IST
ISI कनेक्शन
अमृतसर: हथियार और नकली करेंसी के साथ तस्कर जर्मन सिंह गिरफ्तार, ISI कनेक्शन का खुलासा
- 6 April 2025 10:09 AM IST
ओडिशा सुदर्शन पटनायक को यूके में मिला पहला फ्रेड डारिंगटन सैंड मास्टर अवार्ड, सीएम माझी ने दी बधाई
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक को यूनाइटेड किंगडम में पहला 'फ्रेड डारिंगटन सैंड मास्टर अवार्ड' मिलने पर हार्दिक बधाई दी है।
- 6 April 2025 9:58 AM IST
मार्केट आउटलुक आरबीआई एमपीसी, महंगाई दर, टैरिफ और वैश्विक आर्थिक आंकड़ों से तय होगा बाजार का रुझान
भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। आरबीआई एमपीसी, खुदरा महंगाई दर, इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन, अमेरिकी रेसिप्रोकल टैरिफ के लेकर नई अपडेट और वैश्विक आर्थिक आंकड़े बाजार की चाल को प्रभावित करेंगे।
- 6 April 2025 9:47 AM IST
ईरान ने यमन पर हमले की खबर को बताया गलत
ईरान की तस्नीम समाचार एजेंसी के अनुसार, हाल ही में यमन पर हुए अमेरिकी हवाई हमले में कोई ईरानी कर्मी नहीं मारा गया। यह एजेंसी इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) से करीबी तौर पर जुड़ी हुई है।
- 6 April 2025 9:35 AM IST
हाथरस पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए दो लुटेरे, 70 हजार रुपये बरामद
हाथरस में शनिवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इनमें से एक के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात स्वाट टीम और हाथरस गेट कोतवाली पुलिस ने संयुक्त सर्चिंग ऑपरेशन चलाया। इस दौरान लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश राहुल के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे और उसके साथी विवेक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इनके पास से लूटे गए 70 हजार रुपये, तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद की।
- 6 April 2025 9:25 AM IST
यूपी का मौसम
उत्तर प्रदेश में आज का अधिकतम तापमाान 38 डिग्री सेल्सियस दर्जर किया जाएगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जाएगा।
Created On :   6 April 2025 8:00 AM IST