Breaking News: आज की बड़ी खबरें 6 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 6 April 2025 2:29 PM IST
अय्यर के आउट होने पर संजय मांजरेकर का बयान आया सामने
पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आउट होने पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अय्यर जिस तरह से आउट हुए, वह ड्रेसिंग रूम में गलत संदेश देता है।
- 6 April 2025 2:19 PM IST
तमिलनाडु में पीएम मोदी ने 'पंबन रेल ब्रिज' का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रामेश्वरम में 'पंबन रेल पुल' का उद्घाटन किया। ये भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज है। साल 2019 में पीएम मोदी ने ही इसकी नींव रखी थी।
- 6 April 2025 1:52 PM IST
रामलला के 'सूर्य तिलक' को सीएम योगी ने बताया 'सनातन राष्ट्र' के हृदय का 'अमर दीप'
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी के पावन अवसर पर अयोध्या में श्री राम लला के ललाट पर सूर्य तिलक के दृश्य को सनातन राष्ट्र की आस्था का प्रतीक बताया।
- 6 April 2025 1:42 PM IST
बिहार दाह संस्कार के लिए जा रहे लोगों की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, चार की मौत
बिहार के बक्सर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र में रविवार को तड़के एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य दो से तीन लोग घायल होने की खबर है। घटना पटना-बक्सर एनएच 922 पर टोल प्लाजा के समीप की है। कार पर सवार सभी लोग एक दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।
- 6 April 2025 12:28 PM IST
ट्रंप के टैरिफ के बाद
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर कल कर सकते है वैश्विकरण युग के अंत का ऐलान
- 6 April 2025 12:18 PM IST
मोदी ने श्रीलंका में रेलवे प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
पीएम मोदी ने श्रीलंका के उत्तरी क्षेत्र को राजधानी कोलंबो से जोड़ने वाले एक रेलवे प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया
- 6 April 2025 12:17 PM IST
श्रीलंका दौरा आज होगा पूरा
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन दिवसीय श्रीलंका दौरे का आज आखिरी
Created On :   6 April 2025 8:00 AM IST