Breaking News: आज की बड़ी खबरें 6 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 6 April 2025 9:15 AM IST
चैत्र नवरात्रि की नवमी को मां सिद्धिदात्री का पूजन, देशभर के मंदिरों में जुटे भक्त
चैत्र नवरात्रि का नौवां दिन देशभर में भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ नवरात्रि का समापन हो रहा है। वाराणसी से हिमाचल तक, मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है, जो मां से सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
- 6 April 2025 8:51 AM IST
स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए हमारा आत्मनिर्भर होना जरूरी- अफ्रीका सीडीसी
अफ्रीका में सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों में "उछाल" के मद्देनजर अफ्रीका रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (अफ्रीका सीडीसी) ने अफ्रीकी देशों से उभरती और मौजूदा सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए घरेलू स्तर पर फंडिंग सिस्टम को मजबूत करने का आह्वान किया है। अफ्रीका सीडीसी ने दो नवीनतम रिपोर्ट्स - 'अफ्रीका सीडीसी वार्षिक रिपोर्ट 2024' और 'अफ्रीका के स्वास्थ्य वित्तपोषण में एक नए युग की रिपोर्ट' में यह आह्वान किया, दोनों ही गुरुवार को जारी की गई हैं।
- 6 April 2025 8:40 AM IST
श्रीराम जन्मोत्सव सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करें- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रामनवमी के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर देशवासियों को श्री राम जन्मोत्सव की शुभकामना देते हुए लिखा- सभी देशवासियों को रामनवमी की ढेरों शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव का यह पावन-पुनीत अवसर आप सबके जीवन में नई चेतना और नया उत्साह लेकर आए, जो सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करे। जय श्रीराम!
- 6 April 2025 8:26 AM IST
आलमबाग में भीषण सड़क हादसा
लखनऊ के आलमबाग इलाके में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई।
- 6 April 2025 8:17 AM IST
तमिलनाडु: पीएम मोदी नए ब्रिज का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राम नवमी के अवसर पर भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री ब्रिज, नए पंबन ब्रिज का उद्घाटन करेंगे।
- 6 April 2025 8:09 AM IST
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
Created On :   6 April 2025 8:00 AM IST