Breaking News: आज की बड़ी खबरें 4 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 4 April 2025 12:50 PM IST
JDU MLC गुलाम गौस बोले बिल को वापस लिया जाए
JDU MLC गुलाम गौस ने कहा है कि, कृषि कानून की तरह ही वक्फ बिल को वापस लिया जाए।
- 4 April 2025 12:45 PM IST
JDU MLC गुलाम गौस बोले मुसलमानों को निशाना बनाया
JDU MLC गुलाम गौस ने कहा कि, वक्फ बिल की आड़ में मुसलमानों को निशाना बनाया गया है।
- 4 April 2025 12:40 PM IST
भारतीय रुपया में बढ़त
भारतीय रुपया शुक्रवार को 40 पैसे बढ़कर 85.04 प्रति डॉलर पर खुला और दिसंबर 2024 के बाद पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.97 पर पहुंच गया।
- 4 April 2025 12:35 PM IST
निफ्टी 22,990 से नीचे आया
देश का शेयर बाजार आज (04 अप्रैल 2025, शुक्रवार) गिरावट के साथ खुला। फिलहाल, निफ्टी 268.65 अंक यानि कि 1.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,981.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 4 April 2025 12:30 PM IST
सेंसेक्स में 692 अंकों की गिरावट
देश का शेयर बाजार आज (04 अप्रैल 2025, शुक्रवार) गिरावट के साथ खुला। फिलहाल, सेंसेक्स 692.45 अंक यानि कि 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,602.91 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 4 April 2025 12:28 PM IST
लोकसभा कार्यवाही स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।
- 4 April 2025 12:10 PM IST
भुवनेश्वर में डबल एनकाउंटर
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में डबल एनकाउंटर हुआ, जिसमें बिहार के कोढ़ा गैंग के दो कुख्यात लुटेरे घायल हुए हैं।
- 4 April 2025 12:05 PM IST
कई शहरों में बदल गए ईंधन के दाम
आज पटना में पेट्रोल 12 पैसे कम होकर 105.41 रुपए और डीजल 11 पैसे सस्ता होकर 92.26 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं गुड़गांव में पेट्रोल 18 पैसे कम होकर 95.07 रुपए और डीजल 17 पैसे सस्ता होकर 87.93 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, नोएडा में पेट्रोल 41 पैसे बढ़कर होकर 95.12 रुपए और डीजल 48 पैसे महंगा होकर 88.29 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
- 4 April 2025 11:58 AM IST
बैंकॉक में पीएम मोदी और मोहम्मद यूनुस के बीच बैठक
बैंकॉक में पीएम मोदी और बांग्लादेश के प्रशासक मोहम्मद यूनुस के बीच बैठक जारी है।
- 4 April 2025 11:50 AM IST
वक्फ बिल पर लखनऊ में विरोध प्रदर्शन की संभावना
यूपी के लखनऊ में वक्फ बिल को लेकर विरोध प्रदर्शन की संभावना जताई जा रही है, जिसके पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गई है।
Created On :   4 April 2025 8:00 AM IST