Breaking News: आज की बड़ी खबरें 4 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 4 April 2025 11:40 AM IST
ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टन ने भारत की करी तारीफ
ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने हाल ही में भारत की तारीफ करते हुए कहा कि क्रिएटिविटी और एआई अपनाने के मामले में भारत दुनिया से आगे निकल रहा है।
- 4 April 2025 11:29 AM IST
झारखंड में आयुष्मान भारत घोटाले में 22 ठिकानों पर रेड
झारखंड में आयुष्मान भारत घोटाले में रांची सहित 21 ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है।
- 4 April 2025 11:19 AM IST
सुप्रीम कोर्ट में वक्फ विधेयक की संवैधानिकता को देगी कांग्रेस चुनौती
कांग्रेस वक्फ विधेयक की संवैधानिकता को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।
- 4 April 2025 11:10 AM IST
NIA ने मलप्पुरम जिले में SDPI कार्यकर्ताओं के घरों सहित 5 स्थानों पर मारे छापे
एनआईए ने मलप्पुरम जिले में एसडीपीआई कार्यकर्ताओं के घरों के साथ 5 अन्य जगहों पर छापा मारा है।
- 4 April 2025 10:16 AM IST
म्यांमार की हर संभव मदद को तैयार भारत- मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी म्यांमार गणराज्य के वरिष्ठ जनरल से मिले, भूकंप से हुए नुकसान पर संवेदना व्यक्त की
- 4 April 2025 9:54 AM IST
शनिवार को होगा अंतिम संस्कार
दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली
- 4 April 2025 9:38 AM IST
वक्फ विधेयक ऐतिहासिक-pm मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने वक्फ विधेयक के संसद से पास होने को बताया ऐतिहासिक
- 4 April 2025 9:27 AM IST
अमेरिकी बाजार में कोहराम
अमेरिकी बाजार में कोहराम, Dow 1680 अंक गिरा, S&P 500 में 4.8% की गिरावट
- 4 April 2025 9:15 AM IST
मणिपुर हिंसा पर बोले शाह
मणिपुर हिंसा पर बोले अमित शाह- जल्द होगी दोनों समुदायों की बैठक, विपक्ष सिर्फ राजनीति कर रहा
- 4 April 2025 9:05 AM IST
मैतेई और कुकी समुदायों की अगली बैठक
दिल्ली में जल्द होगी मणिपुर के मैतेई और कुकी समुदायों की अगली बैठक: अमित शाह
Created On :   4 April 2025 8:00 AM IST