Breaking News: आज की बड़ी खबरें 31 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 31 Jan 2025 2:20 PM IST
Shahdol News: जनजातीय कार्य विभाग में 70 अतिशेष शिक्षक फिर भी खाली पदों पर भेजने की प्रक्रिया एक माह से अटकी
जनजातीय कार्य विभाग में प्राथमिक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक व उच्च माध्यमिक शिक्षक पद के 70 शिक्षक अतिशेष की सूची में शामिल किए गए। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने इन शिक्षकों की सूची 27 दिसंबर को जारी कर 4 दिन में दावा आपत्ति मांगी। संबधित संकुल प्राचार्यों ने दावा आपत्ति भेजी तो 28 दिन बाद भी खाली पदों पर भेजने संबंधी आदेश जारी नहीं हुए।
- 31 Jan 2025 2:12 PM IST
Shahdol News: भोपाल-बिलासपुर का नागपुर तक विस्तार, मुंबई के लिए मिले सीधी ट्रेन
आम बजट के साथ पेश होने वाले रेल बजट से इस बार उम्मींदे सीधी ट्रेन की सुविधा को लेकर ज्यादा है। नागरिकों का कहना है कि इस बार रेल बजट में सरकार आदिवासी अंचल की भी सुध ले। अंचल के लोग शहडोल संभाग मुख्यालय से देश के प्रमुख महानगरों तक सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी सुविधा की मांग करते रहे हैं। इसमें मुंबई व चेन्नई तक सीधी ट्रेन की सुविधा के साथ ही भोपाल-बिलासपुर पैसेंजर का विस्तार नागपुर तक किए जाने की मांग शामिल है।
- 31 Jan 2025 2:07 PM IST
Shahdol News: 9 साल से बन रही सडक़ निर्माण की गति फिर धीमी
राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 पर शहडोल से उमरिया के बीच 73 किलोमीटर सडक़ का निर्माण 9 साल में पूरा नहीं होने का मामला 16 जनवरी को शहडोल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संज्ञान में आया।
- 31 Jan 2025 2:01 PM IST
Shahdol News: रेलमंत्री से सांसद की मांग के बाद भी रैंप निर्माण में बाधा
रेलवे स्टेशन शहडोल में अमृत भारत स्टेशन योजना से 16.59 करोड़ रूपए के विकास कार्यों के बाद भी यात्रियों की समस्या कम होती नहीं दिख रही है। यहां प्लेटफार्म एक से दो व तीन के बीच आवाजाही के लिए रैंप की सुविधा नहीं होने के कारण मरीज व बुजुर्ग यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
- 31 Jan 2025 1:46 PM IST
कर्नाटक लोकायुक्त
बेंगलुरु में 2, बेलगाम में 2 और चित्रदुर्ग, रायचूर और बागकोट में 1-1 अधिकारियों के आवास पर छापेमारी
- 31 Jan 2025 1:39 PM IST
कर्नाटक में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
कर्नाटक में लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति केस में 7 अधिकारियों के यहां मारी रेड
- 31 Jan 2025 1:29 PM IST
भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री बढ़ेगी 6 गुना
भारतीय एसेट मैनेजमेंट इंडस्ट्री में बीते 10 वर्षों में 6 गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। इसका एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) बढ़कर दिसंबर 2024 में 66.93 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जो कि दिसंबर 2014 में 10.51 लाख करोड़ रुपये था। यह जानकारी शुक्रवार को एक रिपोर्ट में दी गई।
- 31 Jan 2025 1:17 PM IST
विजय कुमार सिन्हा ने साधा तेजस्वी यादव पर निशाना
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को विपक्षी नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनके पास न तर्क है और न ही तथ्य है। उनकी सोच सामंती है।
- 31 Jan 2025 1:02 PM IST
मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तीन बांग्लादेशी नागरिक हुए गिरफ्तार
देशभर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट पर तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।
- 31 Jan 2025 12:55 PM IST
शत्रुघ्न सिन्हा करेंगे केजरीवाल के समर्थन में प्रचार
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में अरविंद केजरीवाल के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा वोट मांगेंगे। टीएमसी सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। टीएमसी सांसद केजरीवाल के अलावा मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री आतिशी के लिए भी चुनाव प्रचार करेंगे।
Created On :   31 Jan 2025 8:29 AM IST