Breaking News: आज की बड़ी खबरें 31 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 31 Jan 2025 12:53 PM IST
एमपी में ईधन कीमत: मध्यप्रदेश में आज 31-जनवरी-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.75 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 29 जनवरी 2025 से मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 31 दिसंबर 2025 को औसतन 92.75 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रहीं। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 31 Jan 2025 12:40 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 31-जनवरी-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.41 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 30 जनवरी 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 दिसंबर 2025 को औसतन 107.41 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रही। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 31 Jan 2025 12:33 PM IST
यमुना के गंदे पानी के लिए आप और बीजेपी को ठहराया कसूरवार
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से खास बात की। इस दौरान दिल्ली चुनाव में यमुना के पानी को लेकर हो रही राजनीति पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यमुना के प्रदूषित पानी के लिए नंबर एक पर आम आदमी पार्टी (आप) और नंबर दो पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिम्मेदार है।
- 31 Jan 2025 12:08 PM IST
बजट सत्र पर द्रौपदी मुर्मू ने जताया महाकुंभ हादसे पर दुख
संसद के बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए महाकुंभ हादसे पर दुख व्यक्त किया।
- 31 Jan 2025 12:00 PM IST
राष्ट्रपति मुर्मू
मेरी सरकार ने सामाजिक न्याय और समानता के लिए डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल किया
- 31 Jan 2025 11:50 AM IST
रणजी ट्रॉफी दूसरे दिन के खेल के लिए अरुण जेटली स्टेडियम में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी लगाए गए
दिल्ली और रेलवे के बीच रणजी ट्रॉफी मैच के पहले दिन अरुण जेटली स्टेडियम में 15,000 से अधिक लोगों की भीड़ उमड़ी। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है। शुक्रवार को दूसरे दिन के खेल के लिए अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।
- 31 Jan 2025 11:45 AM IST
Rise And Fall Teaser Out
‘रूलर्स ऊपर, मजदूर नीचे…’, अशनीर ग्रोवर के नए रियलिटी शो 'राइज़ एंड फ़ॉल’ का टीजर हुआ आउट
- 31 Jan 2025 11:41 AM IST
केजरीवाल जाएंगे चुनाव आयोग, यमुना में जहर मिलाने से जुड़े बयान पर देंगे जवाब
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार सुबह 11 बजे चुनाव आयोग जाएंगे। केजरीवाल चुनाव आयोग के सामने यमुना नदी में जहर मिलाने वाले बयान पर जवाब देंगे। केजरीवाल के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी जाएंगे।
- 31 Jan 2025 11:35 AM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अभिभाषण
निवेशकों का भारत को लेकर विश्वास बढ़ा, विकसित भारत में किसान, जवान, अनुसंधान को बढ़ावा- राष्ट्रपति
- 31 Jan 2025 11:30 AM IST
मुंबई कैलाश प्लाजा बिल्डिंग की तीसरी और चौथी मंजिल पर लगी आग, दमकल की पांच गाड़ियां मौजूद
मुंबई के घाटकोपर इलाके में स्थित कैलाश प्लाजा बिल्डिंग में शुक्रवार सुबह आग लग गई है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग की तीसरी और चौथी मंजिल पर भीषण आग लगी है। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौजूद है।
Created On :   31 Jan 2025 8:29 AM IST