Breaking News: आज की बड़ी खबरें 31 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 31 Jan 2025 10:07 PM IST
अर्थव्यवस्था हो रही चौपट- प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने कहा- दिल्ली में जब शीला दीक्षित की सरकार थी, तब उन्होंने दिल्ली में बहुत काम किया। लेकिन आज दिल्ली के हालात बहुत खराब हैं। आज बच्चे सांस नहीं ले पा रहे, हवा में प्रदूषण फैल गया है, यहां सड़कें नहीं हैं, साफ पानी नहीं है, महंगाई चरम पर है और बेरोजगारी ही बेरोजगारी है, हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है। रुपया गिर रहा है, EMI महंगी हो गई है, शेयर बाजार गिर रहा है, टैक्स का बोझ बढ़ रहा है, हर सामान पर जीएसटी लगी है, जनता को लगातार कमजोर किया जा रहा है।
- 31 Jan 2025 9:51 PM IST
प्रियंका गांधी ने शीला दीक्षित के कामों का किया जिक्र
प्रियंका गांधी ने मनमोहन सिंह और शीला दीक्षित के नेतृत्व में दिल्ली में हुए कामों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित के कार्यकाल के दौरान दिल्ली में मेट्रो आई, कॉलोनियों का नियमितिकरण, पानी और सीवर के लिए सुधार की योजनाएं, बेहतरीन सड़कें और ट्रैफिक का सिस्टम बनाया, दिल्ली का सौंदरीकरण किया, पार्क बनाए, ग्रीन एरिया बढ़ाया, सीएनजी बसें चलवाईं, 70 फ्लाई ओवर बनाए, अंडर पास बनाए, सिग्नेचर ब्रिज बनाए, मॉल बनाए, बिजनेस कॉप्लेक्स बनाया, नया सचिवालय बनाया, कनॉट प्लेस का सौंदरीकरण, सरकारी आवास बनाए और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर बनाए हैं।
- 31 Jan 2025 9:34 PM IST
भारत को मिली एक और सफलता
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर रवि बिश्नोई की गेंद पर 2 रन आउट हुए।
- 31 Jan 2025 9:29 PM IST
भारत को मिली राहत की सांस
इंग्लैंड की ओर से धमाकेदार अंदाज में बल्लबाजी कर रहे फिल सॉल्ट और बेन डकेट पवेलियन लौट चुके हैं। दोनों ने मिलकर भारतीय गेंदबाजों की खूब धुनाई की थी। लेकिन अक्षर पटेल ने सॉल्ट तो रवि बिश्नोई ने बेन डकेट को आउट कर उनकी बल्लबाजी पर फुल स्टॉप लगा दिया और भारत को राहत की सांस दी।
- 31 Jan 2025 9:20 PM IST
भारत की बड़ी मुश्किलें
भारत के दिए 182 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम ने शानदार शुरुआत की है। उन्होंने 50 रनों का आंकड़ा महज 5 ओवरों में ही पार कर लिया है। टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज फिल सॉल्ट और बेन डकेट धमाकेदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।
- 31 Jan 2025 9:06 PM IST
8 फरवरी का इंतजार करो, पूरी आम आदमी पार्टी खत्म हो जाएगी- बीजेपी नेता
AAP विधायकों के इस्तीफे पर नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार परवेश वर्मा ने कहा, " 8 फरवरी का इंतजार करो, पूरी आम आदमी पार्टी खत्म हो जाएगी।"
- 31 Jan 2025 8:46 PM IST
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में 181 रन बनाए
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में 181 रन बनाए।
- 31 Jan 2025 8:40 PM IST
शिवम दुबे ने लगाया अर्धशतक
शिवम दुबे ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में अर्धशतक लगाया है।
- 31 Jan 2025 8:31 PM IST
हार्दिक ने खेली अर्धशतकीय पारी
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर से हार्दिक ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 27 गेंदों में अपना हाफ सेंचुरी पूरा किया।
- 31 Jan 2025 8:20 PM IST
केजरीवाल और नरेंद्र मोदी अपने भाषण में सिर्फ झूठ बोलते हैं- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केजरीवाल और नरेंद्र मोदी अपने भाषण में सिर्फ झूठ बोलते हैं। आप मेरी एक स्पीच दिखा दीजिए -जिसमें मैंने कभी झूठा वादा किया हो। मैं वही वादा करता हूं, जो किया जा सकता है। हम मनरेगा स्कीम लाए, किसानों का कर्ज माफ किया, दिल्ली में फ्लाईओवर बनवाए, विकास का काम किया, लेकिन कभी झूठे वादे नहीं किए।
Created On :   31 Jan 2025 8:29 AM IST